नई दिल्ली, रफ्तार। शॉपिंग की सोच रहे हैं तो यह समय बेहतर है। Flipkart का June Bonanza सेल लगा है। इस सेल में फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, होम एप्लायंसेज पर बंपर छूट दे रहा है। फ्लिपकार्ट जून बोनांजा सेल 13 जून से खुला है, जो 19 जून तक चलेगा। इस दौरान खरीदार अपनी पसंद के सभी प्रोडक्ट पर सभी डील और छूटों का लाभ उठा सकते हैं।
63999 रुपए में मिल रहा Apple iPhone 15
कंपनी iPhone 15, Motorola Edge 50 और अन्य फोन पर छूट दे रहा। Apple iPhone 15 छूट के बाद 63999 रुपए में उपलब्ध है। Motorola Edge 50 Fusion 20999 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। Samsung Galaxy S23 5G का 46999 रुपए है। वीवो, रियलमी, ओप्पो, सैमसंग स्मार्टफोन पर भी छूट दी जा रही है। मोटोरोला एज 50 प्रो 29999 रुपए पर उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट के अनुसार इस फोन की मूल कीमत 36999 रुपए है। इसके अलावा एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड यूजर्स गैर ईएमआई लेन-देन पर 2000 रुपए की छूट पा सकते हैं।
10999 रुपए में सैमसंग टैबलेट
Asus, HP, Dell और Apple समेत कई ब्रांडों के लैपटॉप 10999 रुपए में उपलब्ध है। आप अपने पीसी के लिए एक्सेसरीज खरीदना चाह रहे तो कीबोर्ड, माउस, केबल आदि 99 रुपए की शुरुआत कीमतों पर उपलब्ध है। सैमसंग के टैबलेट 10999 रुपए में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट सोनी, कैनन, निकॉन, अन्य के कैमरों पर भी अच्छा डिस्काउंट है। किचन अप्लायंसेज पर 60% का फ्लैट डिस्काउंट है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




