नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । Flipkart पर दिवाली से पहले साल की सबसे बड़ी सेल फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज (Big Billion Days) की शुरुआत हो गई है। इस दौरान स्मार्टफोन, iPhone, एक्सेसरीज, चार्जर, पावर बैंक, TWS, वॉशिंग मशीन, एसी, फ्रिज और कपड़ों पर शानदार डील्स, भारी डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। यह खरीदारी का बेहतरीन मौका है।
Flipkart Big Billion Days सेल में एक्सिस बैंक और ICICI बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर 10% तक का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक सभी कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर लागू होगा, जिससे शॉपिंग और भी फायदेमंद बन जाएगी।
iPhone 16 पर शानदार डील्स
iPhone 16 खरीदने वालों के लिए Flipkart Big Billion Days सेल में खास ऑफर है। सेल बैनर पर इसकी कीमत ₹51,999 दिखाई गई है, जिसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं। हालांकि, बैनर पर क्लिक करने पर यह ₹54,999 में दिखाई दे रहा है और इसे “कमिंग सून” के रूप में लिस्ट किया गया है।
Samsung Galaxy S24 भी लिस्ट में
Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S24 को बैनर पर ₹39,999 में लिस्ट किया गया है। यह हैंडसेट बीते साल ₹74,999 में लॉन्च हुआ था, यानी अब इसे लगभग आधी कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है।
कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स पर भारी डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days सेल में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इस दौरान आप टीवी, AC, साउंड सिस्टम और वॉशिंग मशीन जैसी चीजें कम कीमत में खरीद सकते हैं और शानदार ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।
मोबाइल एसेसरीज पर भी तगड़ा ऑफर
Flipkart Big Billion Days सेल में मोबाइल और एक्सेसरीज पर खास ऑफर्स मिल रहे हैं। इस कैटेगरी में पावर बैंक, TWS, चार्जर, चार्जिंग केबल, मोबाइल स्टैंड और कवर शामिल हैं। कई प्रोडक्ट्स पर 50% तक का डिस्काउंट उपलब्ध है।




