back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अप्रैल-अक्टूबर के बीच राजकोषीय घाटा सालाना अनुमान का 36.3 प्रतिशत

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। भारत का अप्रैल-अक्टूबर बजटीय राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2022 के लक्ष्य के 36.3 प्रतिशत पर पहुंच गया है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा अक्टूबर के अंत में वित्त वर्ष 2021-22 के सालाना बजटीय लक्ष्य का 36.3 प्रतिशत रहा। लेखा महानियंत्रक (सीजीए) द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, राजकोषीय घाटा – राजस्व और व्यय के बीच का अंतर – अप्रैल-अक्टूबर 2021-22 की अवधि के लिए 547,026 करोड़ रुपये या बजटीय अनुमान (बीई) का 36.3 प्रतिशत रहा है। वित्त वर्ष 2022 का घाटा 15.06 लाख करोड़ रुपये आंका गया है। इसके अलावा, सीजीए के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने के दौरान राजकोषीय घाटा उस वर्ष के लक्ष्य का 119.7 प्रतिशत था। केंद्र सरकार का कुल खर्च 1,826,725 करोड़ रुपये (बई अनुमान का 52.4 प्रतिशत) था, जबकि कुल प्राप्तियां (रिसिप्ट्स) 1,279,699 करोड़ रुपये (बीई का 64.7 प्रतिशत) दर्ज किया गया है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद करीब 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह छंटनी 6-7 मार्च...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...