नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। FD शायद निवेश (Investment Plan) का जितना विश्वसनीय माध्यम है उतना ही पुराना भी है। लोगों का इस माध्यम पर इतना ज्यादा विश्वास इसलिए है क्योंकि इसमे रिस्क न के बारबर होता है और एक फिक्सड इंटरेस्ट रेट के जरिए अच्छा रिटर्न मिलता है। अगर आप भी एफडी करने के बारे में सोच रहे हैं तो जान लीजिए कि बैंक से आपको सबसे ज्यादा रिटर्न मिल सकता है।
HDFC बैंक
एफडी में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों को एचडीएफसी बैंक में 3 साल की एफडी करने पर 7 प्रतिशत का रिटर्न (Investment Tips) मिल सकता है जबकि सीनियर सिटीजन को यह इंटरेस्ट 7.5 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।
कोटक महिंद्रा बैंक
एफडी के लिए कोटक महिंद्रा बैंक भी एक अच्छा प्लेटफार्म बनकर सामने आया है। इसमें 3 साल की एफडी (Fixed Deposite) के दौरान सामान्य नागरिकों को 7% का ब्याज रिटर्न के तौर पर दिया जाता है जबकि सीनियर सिटीजंस को मिलने वाला ब्याज एचडीएफसी बैंक की तुलना में 0.1 प्रतिशत ज्यादा होकर 7.6 प्रतिशत है।
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया
अगर निवेशक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में 3 साल के लिए एफडी करना चाहते हैं तो सामान्य नागरिकों के लिए उन्हें केवल 6.7 प्रतिशत ही ब्याज मिल सकेगा। जबकि अन्य बैंकों की तुलना में सीनियर सिटीजंस को मिलने वाले ब्याज में भी कमी देखने को मिलेगी जो की 7.2 प्रतिशत होगा।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सरकारी क्षेत्र का बैंक है जिसमें 3 साल की एफडी की मैच्योरिटी होने पर सामान्य नागरिकों को 6.75 प्रतिशत का ब्याज लाभ के तौर पर मिलेगा जबकि सीनियर सिटीजंस को 7.25% प्रॉफिट के रूप में दिया जाएगा
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.8 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 7.4 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।




