नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने नए वित्त वर्ष 2026-27 से FASTag एनुअल पास की कीमत में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यह नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।
75 रुपये की बढ़ोतरी, अब देना होगा 3075 रुपये
अब तक FASTag एनुअल पास की कीमत ₹3000 थी, जिसे बढ़ाकर ₹3075 कर दिया गया है। यानी इसमें करीब 2.5% (₹75) का इजाफा किया गया है। भले ही यह बढ़ोतरी छोटी लग रही हो, लेकिन रोजाना हाईवे इस्तेमाल करने वालों के लिए इसका असर पड़ेगा।
क्या है FASTag और एनुअल पास?
FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जो वाहनों को बिना रुके टोल प्लाजा पार करने की सुविधा देता है। एनुअल पास एक प्रीपेड सुविधा है, जिसमें यूजर एक बार भुगतान करके कई बार टोल पार कर सकता है।
वैलिडिटी: 1 साल या 200 ट्रिप
यह पास 1 साल या 200 टोल क्रॉसिंग (जो भी पहले पूरा हो) तक वैध रहेगा। 200 ट्रिप पूरी होने के बाद यह ऑटोमैटिक सामान्य FASTag (Pay-per-use) में बदल जाएगा।
किन वाहनों के लिए लागू?
यह एनुअल पास प्राइवेट वाहनों के लिए कमर्शियल वाहनों के लिए हालांकि, यह सिर्फ नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे के करीब 1150 टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा। स्टेट हाईवे और प्राइवेट टोल रोड पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
कैसे करें रिन्यू या नया पास?
Rajmarg Yatra App या NHAI की वेबसाइट पर जाएं मोबाइल नंबर से OTP लॉगिन करें ‘Annual Toll Pass’ ऑप्शन चुनें वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें ऑनलाइन पेमेंट करें पेमेंट के करीब 2 घंटे के भीतर FASTag एक्टिव हो जाएगा।
31 मार्च तक पुरानी कीमत का मौका
जो लोग अभी ₹3000 में एनुअल पास लेना या रिन्यू करना चाहते हैं, वे 31 मार्च 2026 तक ऐसा कर सकते हैं। इसके बाद नई कीमत लागू हो जाएगी। FASTag एनुअल पास की कीमत में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद यह सुविधा नियमित यात्रियों के लिए फायदेमंद बनी हुई है। समय और पैसे दोनों की बचत के लिए यह विकल्प अभी भी बेहतर माना जा रहा है।




