नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मल्टीनेशनल अकाउंटिंग फर्म EY ने अमेरिका में एक बार में एक से अधिक ऑनलाइन कोर्स करने के आरोप में कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। कंपनी का कहना है कि इन कर्मचारियों ने चीटिंग की है और कंपनी के नियमों को तोड़ा है। कंपनी ने इससे संबंधित एक बयान भी जारी किया है।
क्या कह रहे हैं कर्मचारी
कंपनी की इस कार्रवाई पर कर्मचारियों ने क्लेम किया है कि हमे कंपनी की ओर से मल्टिपल सेशंस अटेंड करने को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा, “EY इग्नाइट की मार्केटिंग करने वाले उनके ईमेल ने वास्तव में हमें हमारे शेड्यूल की अनुमति के अनुसार अधिक से अधिक सत्रों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। हम तीन मॉनिटरों पर काम करते हैं। मैं यह उम्मीद कर रहा था कि मुझे कुछ नए आइडिया मिलेंगे जो मुझे दूसरों से अलग करता है।”
कंपनी ने टर्मिनेशन की कार्रवाई पर क्या कहा
वहीं कंपनी की ओर से इस टर्मिनेशन को लेकर कहा गया है कि यह बिल्कुल सही कार्रवाई है। कपंनी की ओर से कहा गया था कि एक साथ कई कंपनी के कोर्स को करना नियमों का उल्लंघन है। हम मूल्यों, नैतिकता और सत्यनिष्ठता को प्राथमिकता देते हैं। कुछ केसों में हमने डिसिप्लिनरी एक्शन लिया है। यह उन केसों में किया गया है जिन्होंने कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया है।
कंपनी के रिकॉर्ड के अनुसार पूरी दुनिया में 393,000 कर्मचारी हैं।उल्लेखनीय है कि इससे पहले सितंबर में इसी कंपनी की एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। परिवार वालों ने चेयरमैन को पत्र भी लिखा था। उनका दावा था कि उनकी बेटी की मौत वर्कस्ट्रेस के कारण हुई है। साथ ही एक कर्माचारी ने कंपनी में टॉक्सिक कल्चर का आरोप लगाया था।




