back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Elon Musk की Tesla भारत में 2 अरब डॉलर का कर सकती है निवेश, सरकार के सामने रखी यह शर्त

Tesla Invest in India: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला (Tesla) अब भारत में निवेश को तैयार है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला (Tesla) अब भारत में निवेश को तैयार है। कंपनी भारत में अपनी फैक्ट्री खोलने के लिए 2 अरब डॉलर तक निवेश करेगी, लेकिन एक शर्त रखी है। टेस्ला ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। अमेरिका की कार मेकर ने केंद्र सरकार को निवेश के लिए प्रस्ताव भेजा है। अगर, उसे 12000 वाहनों के लिए रियायती शुल्क मिलता है तो वह भारत में 500 मिलियन यानी 50 करोड़ डॉलर का निवेश कर सकती है। रियायत 30 हजार वाहनों तक बढ़ती है तो यह 2 अरब डॉलर तक जा सकती है। इस लिहाज से कंपनी की शर्त है कि अगर उसे भारत में फैक्ट्री स्थापित करने के बाद दो वर्षों में आयातित वाहनों पर 15% रियायती शुल्क मिलता है तो वह भारत में कारखाना खोलेगी।

आयात शुल्क पर केंद्र सरकार छूट देगी क्या?

केंद्र टेस्ला के 10 हजार वाहनों पर पहले साल और दूसरे साल में 20% रियायती टैरिफ पर जोर दे सकता है। वर्तमान में भारत 40 हजार डॉलर से अधिक लागत, बीमा और माल ढुलाई मूल्य वाली कारों पर 100% आयात शुल्क लगाता है। इससे सस्ते वाहनों पर आयात शुल्क 70% है।

टेस्ला का क्या है पूरा प्लान

रिपोर्ट में कहा गया है कि Tesla पहले दो वर्षों में मेड-इन-इंडिया कारों में 20% स्थानीयकरण (localisation) करने की संभावना रखती है। चार वर्षों में यह 40% बढ़ सकती है। कंपनी तीन मॉडल – मॉडल 3, मॉडल Y और एक नई हैचबैक के साथ भारत आ सकती है। रियायत दी गई तो मॉडल 3 और मॉडल Y की कीमत 38 लाख रुपए और 43 लाख रुपए होने की संभावना है। इस हैचबैक की कीमत 20.75 लाख रुपये होने की उम्मीद है।

पीयूष गोयल ने प्लांट का किया था दौरा

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इसी महीने फ्रेमोंट (Fremont), कैलिफ़ोर्निया में टेस्ला के प्लांट का दौरा किया था। उन्होंने सितंबर में कहा था कि टेस्ला भारत से ऑटो पार्ट्स की खरीद को दोगुना कर 1.9 बिलियन डॉलर करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा- इलेक्ट्रिक कार निर्माता ने पिछले साल देश से 1 बिलियन डॉलर के पार्ट्स मंगवाए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...