back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शादी के लिए नहीं हैं पैसे? इन तरीकों से तुरंत हो जाएगा पैसों का इंतजाम, जानिए पूरा प्रोसेस

शादी सीजन में उन लोगों के लिए खुशखबरी सामने आ गयी है जो कम बजट के चलते अपनी शादी को वैसे प्लान नहीं कर पाते हैं जैसा वो करना चाहते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शादियों का सीजन अपने पूरे चरम पर चल रहा है। शायद की कोई ऐसा घर हो जिसके संबधी या जानकारी में इस सीजन मे कोई शादी ही न हो। वैसे तो शादी में साज सजावट की कोई लिमिट नहीं है लेकिन एक वर्ग ऐसा भी है जो दिन की रोजी रोटी का ही मुश्किल से इंतजाम कर पाता है। ऐसे लोंगों के लिए शादी का मतलब एक दायरे में रहकर परिवार को आगे बढ़ाना है। ऐसा वर्ग या तो शादी के लिए अपने रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मांगता है या किसी आर्थिक लोन देने वाली किसी कंपनी ले लोन लेता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे बैंक हैं जो शादी के लिए लोन भी देते हैं।

पैसे की कमी के चलते इन दो विक्लपों पर कर सकते हैं विचार

शादी के खर्चे से निपटने के लिए आप बैंक का रुख कर सकते हैं, ऐसे कई बैंक हैं जो वेडिंग लोन भी प्रोवाइड कराते हैं। पर्सनल लोन की तर्ज पर दिए जाने वाले वेडिंग लोन से भी शादी के खर्चों से निपटा जा सकता है। हाालंकि इसके अलावा एक अन्य विक्लप है क्रेडिट कार्ड। क्रेडिट कार्ड भी शादी के खर्चे से निपटारे के लिए अच्छा विक्लप है। क्रेडिट कार्ड का एक नकारात्मक पहलू यह है कि इससे केवल एक सीमा तक ही खर्च किया जा सकता है। जबकि दूसरा नकारात्मक पहलू ये है कि यह सिर्फ टेक फ्रेंडली लोगों के लिए अच्छा विक्लप है न कि उनके लिए जो इसके बारे में कम जानकारी रखते हैं।

क्रेडिट कार्ड की तुलना में वेडिंग लोन सुलभ है?

अगर आप ब्याज दर के हिसाब से देखें तो निश्चित रूप से क्रेडिट कार्ड की तुलना में वेडिंग लोन लेना ज्यादा फायदेमंद है। हालांकि वेडिंग लोन लेने के लिए कई प्रकार के दस्तावेजों की जरूरत होती है जबकि क्रेडिट कार्ड के केवल एक स्वाइप से काम हो जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵