back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैश्विक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में गिरावट

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। नकारात्मक वैश्विक संकेतों से हतोत्साहित निवेशकों की बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1.3 प्रतिशत यानी 773 अंक की गिरावट से 58,153 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 1.3 प्रतिशत यानी 231 अंक की गिरावट में 17,375 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के सभी समूहों के सूचकांक में गिरावट दर्ज की गयी खासकर आईटी, पीएसयू बैंक और रिएल्टी समूह के सूचकांक में भारी गिरावट रही। बीएसई में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्न ोलॉजी ,विप्रो और भारतीय स्टेट बैंक में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गयी जबकि मात्र पांच कंपनियां इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्र तथा आईटी हरे निशान में बंद होने में सफल हो पायीं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने नकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण जमकर बिकवाली की। अमेरिका में बढ़ती महंगाई को देखते हुए फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में बढ़ोतरी किये जाने की आशंका के कारण वैश्विक बाजार लाल निशान में रहे। स्वस्तिका इनवेस्टमेंट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि अमेरिका में महंगाई के चार दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के कारण अमेरिकी बांड यील्ड में तेज बढ़ोतरी हुई है। बांड यील्ड बढ़ने का कारण निवेशकों का रूझान शेयर बाजार में कम रहा। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵