back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

GO First Crisis: कब भरेगी उड़ान ? DGCA ने फ्लाइट जल्द शुरू करने की योजना पर गो फर्स्ट से पूछा सवाल

डीजीसीए ने गो फर्स्ट से उडान भरने की तारीख और योजना के बारे में पूछा है। डीजीसीए ने साथ ही है कहा कि इस विषय़ पर जल्द रिपोर्ट तैयार करें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने संकटग्रस्त एयरलाइंस कपनी गो फर्स्ट को अपना परिचालन फिर शुरू करने से पहले विस्तृत पुनरुद्धार योजना पेश करने को कहा है। आर्थिक तंगी से गुजर रही गो फर्स्ट की उड़ानेंं 26 मई तक के लिए रद्द कर दी गई है।

डीजीसीए ने गो फर्स्ट से योजना के बारे में पूछा

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि डीजीसीए ने गोफर्स्ट को उड़ानें फिर से शुरू करने के लिए एक विस्तृत योजना के साथ आने को कहा है। 24 मई को, विमानन नियामकों ने एयरलाइन से 30 दिनों के भीतर उड़ानें फिर से शुरू करने के लिए एक व्यापक पुनर्प्राप्ति योजना प्रस्तुत करने को कहा गया है।

कर्मचारियों की वेतन को होगा भुगतान

डीजीसीए ने गोफर्स्ट से अन्य बातों के अलावा परिचालन विमान, पायलट और अन्य कर्मियों, रखरखाव प्रबंधन और वित्तीय संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त की है। एक दिन पहले ही कंपनी ने कर्मचारियों को डाक से सूचित किया था कि काम शुरू होने से पहले कर्मचारियों का अप्रैल महीने का वेतन उनके खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

गो फर्स्ट ने 26 मई तक फ्लाइट कैसिंल की थी

बता दें कि GoFirst Airlines जो एक वित्तीय संकट के बीच में 26 मई तक अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। GoFirst ने दिवालियापन, स्वैच्छिक परिसमापन और भुगतानों के अस्थायी निलंबन के लिए राष्ट्रीय कंपनी न्यायाधिकरण (NCLT) के साथ याचिका दायर की है। एनसीएलटी सोमवार को इन दोनों याचिकाओं पर विचार करेगा। लॉ के जानकार की माने तो जब तक न्यायालय से कुछ फैसला नहीं आ जाता तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

<strong>गो फर्स्ट ने 26 मई तक फ्लाइट कैसिंल की थी</strong>

Advertisementspot_img

Also Read:

चतरा में एयर एंबुलेंस हादसा: दो पायलट समेत सात की दर्दनाक मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार शाम रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की बीचक्राफ्ट सी90 एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...