नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार के आखिरी कारोबारी दिन भी निवेशकों के लिए Denta Water IPO में निवेश करने का एक और आखिरी मौका है। 220.50 करोड़ रुपये का यह आईपीओ महज कुछ घंटे के बाद ही बंद हो जाएगा। 22 जनवरी को इस आईपीओ के खुलने के बाद इसे निवेशकों का अच्छा खासा रिस्पांस देखने को मिला था। 24 जनवरी दोपहर 12 बजे तक यह आईपीओ 76.94 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। जबकि तीसरे और आखिरी दिन इस आंकड़े में और इजाफा होने की उम्मीद है। जानिए क्या आपको इस आईपीओ में निवेश करना चाहिए या नहीं।
कुछ घंटों में ही बंद हो जाएगा Denta Water IPO
डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड कंपनी ने 22 जनवरी को अपना 220.50 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च किया था। जो 24 जनवरी को शाम 4:50 बजे बंद हो जाएगा। इसे सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन नॉन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स की कैटेगरी में मिला। इस कैटेगरी में इसका सब्सक्रिप्शन रेट 212.72 गुना रहा। दूसरी सबसे ज्यादा सब्सक्राइब्ड कैटेगरी रिटेल इंडीविज्युल कैटेगरी रही जिसमें 56.72 गुना रेट रहा। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स कैटेगरी में भी 10.50 गुना सब्सक्रिप्शन रेट रहा।
उथल पुथल मचा रहा है Denta Water IPO GMP
21 दिसंबर को जब अगले दिन Denta Water IPO निवेश को लिए खुलने वाला था उस समय इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 165 रुपये रहा था जो कि इश्यू ओपन होने वाले दिन 15 रुपये गिर गया। 150 रुपये के ट्रेड लेवल के बाद से ही Denta Water IPO GMP में गिरावट लगातार जारी है। मौजूदा दिन की बात करें तो इसका GMP गिरकर 137 रुपये के भाव पर आ गया। अगर आईपीओ के अपर प्राइज बैंड में 137 रुपये का ग्रे मार्केट प्रीमियम जोड़ दें तो यह 29 जनवरी को लिस्टिंग वाले दिन निवेशकों को 46.6 प्रतिशत तक का फायदा दे सकता है।





