back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पाइसजेट के प्रवत्र्तक की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

नयी दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने निजी विमानन कंपनी स्पाइस जेट के 10 लाख शेयरों के हस्तांतरण के मामले में धोखाधड़ी के आरोपी कंपनी के प्रवत्र्तक अजय सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। जस्टिस अनूप कुमार मेंदिरत्ता की पीठ ने स्पाइस जेट के प्रबंध निदेशक की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को फैसला सुनाने के लिये कहा है। इससे पहले एक स्थानीय अदालत ने अजय सिंह की याचिका यह कहकर ठुकरा दी थी कि इससे उनके खिलाफ जारी जांच प्रभावित होगी। अजय सिंह के वकील सिद्धार्थ लुथरा ने दलील दी कि उनका मुवक्किल जांच में सहयोग कर रहा है। इसका शिकायतकर्ता संजीव नंदा के वकील विकास पहवा ने विरोध किया। आरोपी के खिलाफ दर्ज शिकायत के मुताबिक नंदा और सिंह के बीच हुये शेयर खरीद समझौते के मुताबिक नंदा ने स्पाइस जेट के 10 लाख शेयर के बदले 10 लाख रुपये दिये लेकिन उसके नाम पर शेयर हस्तांतरित नहीं किया गया। इस पर नंदा ने अजय सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: 35 दिन से पहले बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, केवल इन लोगों को 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बताया...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मांग की अनुसार गैस की आपूर्ति...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵