back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिर्फ 5300 में करें शिरडी साईं बाबा के दर्शन, IRCTC के इस पैकेज में 3AC में करें सफर

IRCTC Tour Package : आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं के लिए शिरडी टूर पैकेज लाया है। यह टूर पैकेज काफी सस्ता है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईआरसीटीसी (IRCTC) ने शिरडी टूर पैकेज पेश किया है। टूर पैकेज का नाम-शिरडी रेल टूर पैकेज है। पैकेज की शुरुआत बेंगलुरु से होगी। इसमें 3 रात और 4 दिनों की यात्रा होगी। पैकेज की शुरुआती कीमत 5300 रुपए है। IRCTC ने टूर पैकेज को ‘देखो अपना देश’ के तहत लाया है।

शनि शिंगणापुर की भी यात्रा

आईआरसीटीसी के अनुसार शिरडी टूर पैकेज में यात्री शनि शिंगणापुर की भी सैर कर सकते हैं। पैकेज की फ्रीक्वेंसी डेली है। इसकी बुकिंग श्रद्धालु IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं। पैकेज में यात्रियों को ट्रेन से यात्रा करनी होगी। यात्री स्लिपर क्लास, स्टैंडर्ड क्लास और 3 AC में सफर कर सकेंगे।

रहना और खाना मुफ्त

बता दें, IRCTC देश और विदेश के लिए विभिन्न टूर पैकेज लाता रहता है। इन पैकेज के जरिए यात्री सस्ते में और सुविधा के साथ तीर्थ स्थलों और पर्यटन स्थलों की सैर करते हैं। पैकेजों की खासियत रहती है कि इनमें यात्रियों का रहना और खाना मुफ्त होता है।

पैकेज का किराया अलग-अलग

शिरडी टूर पैकेज का किराया भिन्न है। अकेले यात्रा करने पर 3AC में 10460 रुपए किराया है। दो लोगों के साथ 3AC का किराया 8170 रुपये, तीन लोगों के ग्रुप पर प्रति व्यक्ति किराया 7780 रुपए् किराया है। 3AC में 5 से 11 साल के बच्चों के साथ बेड की सुविधा लेते हैं तो किराया 6810 रुपए देना होगा। बिना बेड के 5-11 साल के बच्चों का किराया 5820 रुपए है। स्टैंडर्ड कैटिगिरी में प्रति व्यक्ति किराया 7980 रुपए होगा। दो लोगों के साथ यात्रा पर 5690 रुपए किराया है। तीन लोगों के साथ यात्रा पर प्रति व्यक्ति 5300 रुपए देने होंगे। 5-11 साल के बच्चों के लिए बेड की सुविधा के साथ किराया 4330 रुपए और बिना बेड के बच्चों का किराया 3340 रुपए देने होंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IRCTC का महाकुंभ टूर पैकेज, पूरी फैमिली के साथ प्रयागराज में करें स्नान

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ मेला का आयोजन हो चुका है। महाकुंभ में स्नान करने देश-विदेश...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵