back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में अब तक 11.6 लाख से अधिक रोजगार सृजित किये : अमेजन

बेंगलुरु, 15 मई (आईएएनएस)। ई कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन ने दावा किया है कि उसने भारत में अब तक 11.6 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित किये हैं। अमेजन ने रविवार को कहा कि उसका लक्ष्य 2025 तक भारत में 20 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगारों का सृजन करने का है। कंपनी के कंट्री मैनेजर मनीष तिवारी ने कहा कि अमेजन ने करीब पांच अरब डॉलर का निर्यात करने में मदद की है और 40 लाख से अधिक एमएसएमई को डिजिटलीकृत किया है। कंपनी ने कहा कि आईटी, ई कॉमर्स, लॉजिस्टिक, विनिर्माण, कंटेंट क्रिएशन, कौशल विकास आदि के क्षेत्र में रोजगारों का सृजन किया है। इस माह की शुरूआत में अमेजन ने कहा था कि उसका लक्ष्य 2025 तक भारत से 20 अरब डॉलर के निर्यात को संभव बनाना है। अमेजन ने 25 करोड़ डॉलर के अमेजन संभव वेंचर फंड के जरिये टेक्न ोलॉजी इनोवेशन पर फोकस करने वाले स्टार्टअप और उद्यम में निवेश करने की गत साल घोषणा की थी। कंपनी ने इस फंड के तहत माईग्लैम, एम1एक्सचेंज और स्मॉलकेस में निवेश किया है। –आईएएनएस एकेएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: 35 दिन से पहले बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, केवल इन लोगों को 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बताया...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मांग की अनुसार गैस की आपूर्ति...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵