back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारी मांग से देश की विनिर्माण गतिविधियां फरवरी में रहीं तेज

नयी दिल्ली , 2 मार्च (आईएएनएस)। मांग में सुधार के कारण देश की विनिर्माण गतिविधियां फरवरी में तेज रहीं। फरवरी में इसका पीएमआई सूचकांक 54.9 रहा जबकि जनवरी में यह 54 रहा था। इस सूचकांक का 50 से कम रहना गतिविधि में कमी और 50 से उपर रहना गतिविधि में तेजी को दर्शाता है। आईएचएस मार्किट इंडिया द्वारा बुधवार को जारी पीएमआई रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी में भारतीय विनिर्माण क्षेत्र में मजबूती देखी गयी। इस क्षेत्र ने गत माह उत्पादन बढ़ाकर नयी मांगों को पूरा किया। रिपोर्ट के अनुसार, अंतराष्ट्रीय मांग में भी तेजी बनी रही। इस दौरान विदेशी मांग गत तीन माह में पहली बार इतनी तेजी से बढ़ी। फरवरी में उत्पादन लगातार आठवें माह तेजी में रहा। उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। इस क्षेत्र ने लगातार तीसरे माह अच्छा प्रदर्शन किया है। अनुकूल मांग परिस्थितियों के कारण अक्टूबर के बाद पहली बार धारणा में इतनी मजबूती रही। पीएमआई रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे माल की मजबूत मांग के कारण लागत मूल्य में तेजी देखी गयी। हालांकि, गत छह माह में लागत मूल्य में पहली बार इतनी कम तेजी रही है। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...