back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

EPFO Update : हो गया कंफर्म! इस वक्त आपके PF खाते में आएगा ब्याज का पैसा

EPF Withdrawal : ईपीएफ मेंबर के लिए अच्छी खबर है। उनके खाते में ब्याज की राशि जल्द आने वाली है, उसकी डेट भी सामने आ गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार। कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) के सदस्यों के खाते में ब्‍याज का पैसा जुलाई में ट्रांसफर हो जाएगा। इसके लिए वित्‍त मंत्रालय जल्‍द आधिकारिक सूचना जारी कर सकता है। ईपीएफओ (EPFO) की संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (Central Board of Trustees) ने फरवरी में वित्त वर्ष 24 के लिए 8.25% की ब्याज दर को मंजूरी दी थी। हालांकि, वित्त मंत्रालय द्वारा अब भी औपचारिक अधिसूचना का इंतजार है। लोकसभा चुनाव के कारण अधिसूचना में देरी हुई है। अब जुलाई में इस काम को पूरा होने की संभावना है।

ऐसे चेक करें पासबुक

स्टेप-1-सबसे पहले EPFO Portal-https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर जाएं। अपका UAN (Universal Account Number) एक्टिवेटेड होना चाहिए। 

स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस

स्टेप-2-वेबपेज खुलने पर ‘Our Services’ टैब पर जाएं। इसके बाद ड्रॉप-डाउन मेन्यू ‘for employees’ को चुनें।

स्टेप-3- सर्विस कॉलम के ठीक नीचे ‘member passbook’ पर क्लिक करना होगा।

स्टेप-4- अगले पेज पर UAN नंबर और Password दर्ज करें। फिर कैप्चा भरकर लॉगइन करें।

स्टेप-5- लॉगिंग के बाद मेंबर ID दर्ज करें। अब आपका EPF Balance दिख जाएगा। 

Missed Call से चेक करें पासबुक

 011- 22901406 पर मिस्ड कॉल देकर अपना ईपीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। कॉल करने पर आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक SMS आएगा। इसमें आपका बैलेंस रिफ्लेक्ट होगा। इसके लिए EPF अकाउंट के साथ मोबाइल नंबर देना होगा। आपके पैन नंबर और आधार नंबर के साथ बैंक अकाउंट नंबर भी UAN से लिंक होना जरूरी है।

SMS से ऐसे चेक करें

मिस्ड कॉल सर्विस की तरह आपके जरूरी डॉक्यूमेंट्स UAN से लिंक होने अनिवार्य हैं। इसके बाद ही यह सर्विस यूज़ कर सकेंगे। इसके लिए EPFOHO UAN ENG (या ENG की जगह जिस भाषा में मैसेज चाहिए, उसका कोड लिख दें) 7738299899 नंबर पर SMS करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक...

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵