back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

8 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई दर से आम आदमी को राहत, जानिए किस राज्य को मिली कितनी राहत

जुलाई महीने में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट के चलते आम लोगों को महंगाई के मोर्चे पर राहत मिली है। देश में खुदरा महंगाई घटकर 1.55 प्रतिशत पर आ गई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । देश में खुदरा महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। जुलाई में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट के चलते खुदरा महंगाई घटकर 1.55% पर आ गई है, जो पिछले 8 वर्षों में सबसे कम है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यह स्तर जून 2017 के बाद से सबसे निचला है। जुलाई में खुदरा महंगाई जून के 2.10% की तुलना में 55 बेसिस पॉइंट कम रही। यह जनवरी 2019 के बाद महंगाई में आई सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है।

महंगाई नेगेटिव जोन में पहुंची

इस साल जुलाई में खाद्य मुद्रास्फीति घटकर -1.76% पर आ गई, जो पिछले साल की तुलना में उल्लेखनीय गिरावट है और इसे नेगेटिव जोन में ले जाती है। जून 2025 की तुलना में भी इसमें 75 बेसिस पॉइंट की गिरावट दर्ज की गई है। यह जनवरी 2019 के बाद से खाद्य मुद्रास्फीति का सबसे निचला स्तर है। 

इस गिरावट का मुख्य कारण दालों, सब्जियों, अनाज, अंडे और चीनी की कीमतों में आई कमी है। जुलाई 2025 के दौरान ग्रामीण मुद्रास्फीति जून के 1.72% से घटकर 1.18% पर आ गई, जबकि शहरी मुद्रास्फीति भी 2.56% से घटकर 2.05% रही। आवास क्षेत्र की महंगाई 3.17% पर लगभग स्थिर बनी रही, जबकि शिक्षा मुद्रास्फीति 4.37% से घटकर 4% हो गई। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं की मुद्रास्फीति में हल्की वृद्धि दर्ज की गई। यह जून के 4.38% से बढ़कर 4.57% पर पहुंच गई।

इन राज्यों में महंगाई में सबसे तेज गिरावट

जुलाई में सबसे अधिक महंगाई में गिरावट केरल में दर्ज की गई, जहां खुदरा मुद्रास्फीति 8.89% रही। जो अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम रही। इसके बाद जम्मू-कश्मीर (3.77%), पंजाब (3.53%), कर्नाटक (2.73%) और महाराष्ट्र (2.28%) में भी महंगाई में उल्लेखनीय कमी देखी गई। इसके अलावा, परिवहन एवं संचार क्षेत्र में भी राहत मिली है। इस क्षेत्र की मुद्रास्फीति जून के 3.90% से घटकर जुलाई में 2.12% पर आ गई। वहीं, ईंधन एवं प्रकाश से संबंधित महंगाई में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। यह जून के 2.55% से बढ़कर जुलाई में 2.67% हो गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...