back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CERT-In Issues Warning: लाखों Android यूज़र्स पर मंडरा रहा खतरा! सरकार ने जारी की बड़ी सिक्योरिटी वार्निंग

भारत के करोड़ो Android यूजर्स पर सिक्‍योरिटी का खतरा मंडराने लगा है। इसके लिए भारत सरकार ने करोड़ों Android यूज़र्स के लिए एक अहम सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत के करोड़ो Android यूजर्स पर सिक्‍योरिटी का खतरा मंडराने लगा है। इसके लिए भारत सरकार ने करोड़ों Android यूज़र्स के लिए एक अहम सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। यह वार्निंग दी है उन डिवाइसेज़ को लेकर है जो Qualcomm के चिपसेट्स पर चलते हैं। इस अलर्ट को CERT-In (भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) ने जारी किया है।

सरकार ने CERT-In को भारत के Android यूजर्स को आगाह करने की जिम्‍मेदारी दी है। और बताया है कि, इन Android डिवाइसेज़ में गंभीर सिक्योरिटी खामियाँ पाई गई हैं। इन कमज़ोरियों की जानकारी सबसे पहले Google के Threat Analysis Group ने दी थी।

फोन में सेंध लगाने की कोशिश 

CERT-In ने बताया कि, इन सुरक्षा कमियों के आड़ में साइबर अपराधी आपके डिवाइस में सेंधमारी कर सकता है। अपराधी आपके डिवाइस से संवेदनशील डाटा चुरा सकते हैं और मनमानी कोडिंग के ज़रिए फोन को हैक कर सकते हैं।

किन Qualcomm चिपसेट्स में है खतरा?

इस महीने आई सिक्योरिटी बुलेटिन को ‘हाई रिस्क’ कैटेगरी में रखा गया है। इसमें बताया गया है कि, Qualcomm के कई पॉपुलर चिपसेट्स, GPU और Wi-Fi मॉडेम्स में एक साथ कई गंभीर खामियां सामने आई है। बुलेटिन के अनुसार, Snapdragon 480+ 5G, Snapdragon 662, Snapdragon 8 Gen 2 और यहां तक कि हालिया Snapdragon 8 Gen 3 (2024 फ्लैगशिप चिप) जैसे मॉडल भी प्रभावित हैं. Qualcomm ने इन खतरों को देखते हुए अपने सभी पार्टनर्स, यूज़र्स और बिजनेस क्लाइंट्स को आगाह कर दिया गया है। 

अब तक Qualcomm ने क्या कदम उठाए हैं?

CERT-In के अनुसार, Qualcomm को इन खतरों की जानकारी है और इसको लेकर CERT-In सख्‍त है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इनमें से कुछ खामियों का फायदा साइबर अपराधियों ने पहले ही इस चुरा लिया है।

क्या करें Android यूज़र्स?

अगर आपका फोन Qualcomm चिपसेट पर काम करता है, तो तुरंत May 2025 Android Security Patch इंस्टॉल करें। इससे आपके डिवाइस को इन खतरों से बचाया जा सकता है।

ऐसे करें अपडेट:

फोन की सेटिंग्‍स में जाएं

नीचे स्क्रॉल करके सिस्‍टम Updates चुनें

Check for update पर टैप करें

नया अपडेट मिलने पर Install करें

फोन को Reboot करें

अब आपका फोन लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट से सुरक्षित हो जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

साइबर खतरे बढ़े! ये है ईमेल और वेबसाइट पासवर्ड को सुरक्षित रखने के आसान और असरदार टिप्‍स

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बीते दिनों साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा हादसा हुआ है। खबरों के अनुसार करीब 18.3 करोड़ पासवर्ड और यूजर्स...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...