back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र सरकार की महंगाई पर लगाम लगाने की कोशिश, तेल के दामों में की कमी

यह खबर महिलाओं के लिए खास क्‍योंकि अधिकतर रसोई का बजट वही बनाती और उसका खयाल भी वही रखती हैं। केंद्र सरकार ने अचानक से खाना पकाने के तेल की कीमत में गिरावट कर दी है।

नई दिल्‍ली//रफ्तार डेस्क। यह खबर महिलाओं के खास है क्‍योंकि अधिकतर रसोई का बजट वही बनाती हैं और उसका खयाल भी वही रखती हैं। केंद्र सरकार ने अचानक से खाना पकाने के तेल की कीमत में गिरावट कर दी है। इस संबंध में फिलहाल इतना ही बताया गया है कि सरकार ने यह कदम देश में बढ़ती महंगाई को कंट्रोल में रखने के लिए उठाया है। सोयाबीन तेल की कीमत जो एक हफ्ते पहले 1,235-1,240 डॉलर प्रति टन थी, वह कुछ ही दिनों में गिरकर 1,155-1,160 डॉलर प्रति टन हो गई है।

केंद्र सरकार ने कीमतों को कम करने की दिशा में कदम उठाया है

 

इंडोनेशिया में निर्यात में भी करीब 30 फीसदी की गिरावट देखी गई है, लेकिन पाम और पाम तेल का स्टॉक पहले के 2.3 करोड़ टन से बढ़कर लगभग 3 करोड़ टन हो गया है। इसके जरिए सितंबर में कलेक्शन 23% बढ़ गया। इस स्थिति के कारण विदेशों में पाम तेल की कीमतें गिर गईं, जिसका असर अन्य तेल-तिलहनों पर भी पड़ने की बात कही जा रही है। इस पर खाद्य तेल समीक्षकों का कहना है कि इंडोनेशिया और मलेशिया में पाम और पाम

इल स्टॉक की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। लेकिन भारत के बाजार एवं हमारे घरों के लिए अच्‍छा है कि यहां केंद्र सरकार ने पहल करते हुए इसकी कीमतों को कम करने की दिशा में अपना कदम उठाया है । 

पामोलीन एक्स कांडला तेल की कीमतें 800 रुपये घटकर 13,000 रुपये हो गई हैं

इसी प्रकार, मूंगफली का तेल और बीज की कीमतें पिछले सप्ताह के अंत की तुलना में 6,350-6,625 रुपये प्रति क्विंटल कम हो गईं। गुजरात में 975 रुपये गिरकर 14,700 रुपये और मूंगफली तेल 150 रुपये घटकर 2,220-2,520 रुपये प्रति क्विंटल रह गईं। कच्चे पाम तेल (CPO) की कीमतें 900 रुपये गिरकर 12,400 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गईं। दिल्ली में पामोलीन की कीमतें 850 रुपये घटकर 14,000 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं और पामोलीन एक्स कांडला तेल की कीमतें 800 रुपये घटकर 13,000 रुपये हो गई हैं ।

Advertisementspot_img

Also Read:

केंद्र के कामकाज का नया केंद्र तैयार, ‘सेवा तीर्थ’ से संचालित होगी सरकार, आज पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कई दशकों तक देश की नीतियों और महत्वपूर्ण निर्णयों का साक्षी रहा साउथ ब्लॉक अब अतीत की विरासत...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...