पाटण/अहमदाबाद, 28 मई (हि.स.)। पाटण में आंशिक लॉकडाउन के बीच विभिन्न व्यवसायों की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। पिछले 30 दिन बाद नयागंज मंडी खुल गई है। गुरुवार को मंडी में अरंडी के तेल की आवक इतनी हुई कि कुलियों की कम से माल उतारना मुश्किल हो गया। इसके बाद भी अरंडी की नीलामी 950 से 1015 रुपये प्रति गठरी की दर मिलने से किसान भी खुश हैं। शुक्रवार को नयागंज मंडी में मार्केटयार्ड सचिव उम्मेदभाई पटेल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में अरंडी की कीमतों में 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी से किसान भी संतुष्ट हैं। इस वर्ष भी अरंडी की रिकॉर्ड तोड़ आवक दर्ज हुई है। सूत्रों ने बताया कि मंडी में 30,000 बोरी से अधिक के आवक से मंडी में एक दिन में 13 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। सरियाड गांव के किसान हरदेवभाई जोशी ने बताया कि अरंडी के माल की आमदनी के हिसाब से उन्हें इस समय अरंडी की अच्छी कीमत मिली है। व्यापारी धर्मेंद्रभाई पटेल ने कहा कि जब लॉकडाउन के कारण मंडी बंद थी, तो किसान अपनी उपज बेचने के लिए मंडी में ला रहे थे क्योंकि उन्हें पैसे की जरूरत थी। अब मंडी में कुलियों की संख्या कम होने से अरंडी की बोरी उतारने में भी कठिनाई हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष शाह




