back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Infosys के सह-संस्थापक गोपालकृष्णन की बढ़ी मुश्किलें, SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ

इंफोसिस के सह-संस्थापक क्रिस गोपालकृष्णन समेत 18 लोगों पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। क्रिस गोपालकृष्णन इंफोसिस के उपाध्यक्ष और चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर रहे थे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंफोसिस के सह-संस्थापक क्रिस गोपालकृष्णन, आईआईएससी के पूर्व निदेशक बलराम सहित 18 लोगों के खिलाफ एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। यह मामला बेंगलुरु के सदाशिव नगर पुलिस स्टेशन में सिविल और सत्र न्यायालय (CCH) के आदेश पर दर्ज हुआ। शिकायतकर्ता दुर्गाप्पा भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) के सतत प्रौद्योगिकी केंद्र में पूर्व संकाय सदस्य थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में उन्हें झूठे हनी ट्रैप मामले में फंसाया गया और बाद में सेवा से हटा दिया गया।

शिकायत में कहा गया है कि दुर्गाप्पा को गालियां और धमकियां दी गई। इस मामले में गोविंदन रंगराजन, श्रीधर वारियर, संध्या विश्वेश्वरैह, हरि केवीएस सहित अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। भले ही इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने रिकॉर्ड ईंधन बिक्री दर्ज की हो, लेकिन चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इसका नेट प्राफिट 64% गिरकर 2,873.53 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी के निदेशक (वित्त) अनुज जैन के मुताबिक, भंडारण और विदेशी मुद्रा विनिमय में हुए नुकसान की वजह से यह गिरावट आई है। आईओसी को भंडारण पर 7,800 करोड़ रुपये और विदेशी मुद्रा विनिमय के कारण 1,900 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसके विपरीत, कोल इंडिया का मुनाफा 17% बढ़कर 8,491 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, कुल बिक्री घटकर 32,359 करोड़ रुपये रही।

केनरा बैंक का मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 4,104 करोड़ रुपये हुआ 

केनरा बैंक: बैंक का मुनाफा 12% बढ़कर 4,104 करोड़ रुपये हो गया। बैंक का सकल बुरा फंसा कर्ज (ग्रॉस एनपीए) 3.34% और शुद्ध एनपीए 0.89% तक कम हुआ।

ACC सीमेंट: अदाणी समूह की सीमेंट कंपनी एसीसी का मुनाफा दोगुना बढ़कर 1,091 करोड़ रुपये पहुंच गया। राजस्व 5,207 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

अदाणी विल्मर: कंपनी का प्राफिट तीसरी तिमाही में दोगुना से अधिक बढ़कर 411 करोड़ रुपये हो गया। खाद्य तेल का राजस्व 13,387 करोड़ रुपये रहा।

SEBI की कार्रवाई

बाजार नियामक SEBI ने फ्रंट-रनिंग मामले में आठ लोगों और संस्थानों पर शेयर बाजार में कारोबार करने पर रोक लगा दी है। इन पर अवैध तरीके से कमाए गए 4.82 करोड़ रुपये लौटाने का भी आदेश दिया गया है। यह मामला गगनदीप कंसल्टेंसी से जुड़ा है। सेबी ने 2018 से 2023 के बीच इस अवैध कारोबार की जांच की थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ी तो होगा बड़ा नुकसान! फैसला लेने से पहले जान लें पूरा सच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीच में इंश्योरेंस पॉलिसी छोड़ना आसान फैसला नहीं है, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी जेब और भविष्य की सुरक्षा दोनों पर...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵