back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Upcoming IPO: Capital Infra Trust Invit का IPO 7 जनवरी को खुलेगा, निवेश के लिए मिलेगा शानदार मौका

यह इश्यू 9 जनवरी तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा। कंपनी के शेयर 14 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 7 जनवरी से खुलने जा रहा है। यह इश्यू 9 जनवरी तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा। कंपनी के शेयर 14 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। हालांकि, यह इश्यू केवल उच्च निवेशकों के लिए है, क्योंकि खुदरा निवेशक (2 लाख रुपये से कम के निवेश के लिए) इसमें भाग नहीं ले सकते।

कुल 1,578 करोड़ रुपये जुटाने की योजना 

कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इस IPO के जरिए कुल 1,578 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी 10,77,00,000 शेयर जारी कर रही है, जिनकी कुल वैल्यू 1,077 करोड़ रुपये है। वहीं, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 5,01,00,000 शेयर 501 करोड़ रुपये में बेचेंगे। इस इश्यू का प्राइस बैंड 99 रुपये-100 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशक न्यूनतम 150 शेयर्स (1 लॉट) के लिए बिडिंग कर सकते हैं।

अगर आप इस IPO के अपर प्राइस बैंड 100 रुपये के हिसाब से 1 लॉट (150 शेयर्स) के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको 15,000 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं, अधिकतम 13 लॉट (1950 शेयर्स) तक का आवेदन किया जा सकता है, जिसके लिए 1,95,000 रुपये का निवेश आवश्यक होगा।

19 राज्यों में हाईवे प्रोजेक्‍ट पर काम कर रही है कंपनी

कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट एक इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट है जिसकी स्पांसर कंपनी गवार कंस्ट्रक्शन लिमिटेड है। यह कंपनी NHAI, MORTH, MMRDA और CPWD जैसी सरकारी एजेंसियों के साथ 19 राज्यों में सड़क और हाईवे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। दिसंबर 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार, स्पांसर कंपनी के पास NHAI के साथ हाइब्रिड एन्यूटी मोड में 26 सड़क प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से 11 पहले ही पूरे हो चुके हैं।

चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर 2024) में कंपनी ने 115.43 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट और 792.27 करोड़ रुपये का रेवेन्यू प्राप्त किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

SBI vs Post Office: 5 साल की FD में कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न? जानिए कहाँ होगा आपका पैसा दोगुना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यदि आप सुरक्षित निवेश के विकल्प की तलाश में हैं और 5 साल की अवधि के लिए एफडी (Fixed Deposit) खोलने...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...