back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन है Zomato के CEO को पछाड़कर बने साइबर सिटी के सबसे अमीर शख्स, जानिए गुरुग्राम के TOP-3 करोड़पति

Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल को पछाड़कर CMD निर्मल कुमार मिंडा गुरुग्राम के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए। जानिए कौन है गुरुग्राम टॉप 3 अमीर शख्स।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ऐसा माना जाता है कि भारत में गुरुग्राम इकलौती सिटी ऐसी है जिसे मिलेनियम सिटी के रूप में जाना जाता है। बड़ी बड़ी कंपनियां न सिर्फ यहां कारोबार करती हैं बल्कि आलीशान घरों में निवास और निवेश करती हैं। मिलेनियर्स की लिस्ट में जोमैटो के फाउंडर और सीएमडी निर्मल कुमार मिंडा समेत तमाम ऐसी हस्ती हैं जो टॉप 3 अमीर लोगों की लिस्ट नें आपस में ही कांपिटिशन करती रहती हैं। आज विस्तार से जानेंगे कौन हैं गुरुग्राम के टॉप 3 अमीर शख्स।

1. निर्मल कुमार मिंडा

66 साल के निर्मल कुमार मिंडा UNO Minda के चेयरमैन हैं जिनके पास करोड़ो की संपत्ति है। इस ऑटो एंसिलरी कंपनी की शुरुआत 1958 में हुई थी जिसका श्रेय उनके पिता शादीलाल मिंडा को दिया जाता है। शुरुआती दौर में अपने पिता और भाई के साथ कारोबार संभालने वाले मिंडा 1977 मे अलग हो गए। फिलहाल यह कंपनी कार और दुपहिया वाहनों के ऑटो पार्टस बनाती है। 

निर्मल कुमार मिंडा की संपत्ति

हाल ही में हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी की जिसमें UNO Minda के चेयरमैन निर्मल कुमार मिंडा गुरुग्राम के सबसे अमीर व्यक्ति बनकर उभरे। उनकी अनुमानित संपत्ति की बात की जाए तो मिंडा और उनके परिवार की कुल संपत्ति 2024 में करीब 30,800 करोड़ रुपये है। मिंडा की यह अनुमानित संपत्ति गुरुग्राम के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल से करीब तीन गुना ज्यादा है। इसी आंकड़े के साथ मिंडा गुरुग्राम के पहले सबसे अमीर शख्स होने के साथ साथ देश के 91वें सबसे अमीर शख्स बन गए।

2. दीपिंदर गोयल

सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में UNO Minda के चेयरमैन निर्मल कुमार मिंडा के बाद गुरुग्राम के सबसे अमीर व्यक्ति जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल का नाम आता है। दीपिंदर गोयल का नाम उन 23 लोगों की लिस्ट में आता जिनके नाम 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी दर्ज है। इतनी संपत्ति के बावजूद भी गोयल का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है।

दीपिंदर गोयल के नाम दर्ज संपत्ति

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato के सीईओ मिस्टर गोयल के पास 9300 करोड़ रुपये की संपत्ति है। तुलनात्मक तौर पर देखा जाए तो निर्मल कुमार मिंडा और दीपिंदर गोयल के बीच तीन गुना से भी ज्यादा का अंतर है।

3. वरुण अलघ-गजल अलघ

हारुन लिस्ट में तीसरे नंबर पर वरुण अलघ-गजल अलघ का नाम दर्ज है। वरुण अलघ-गजल अलघ होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के मालिक हैं। इस कंपनी के मुख्य उत्पादन शिशु देखभाल, शरीरीक देशभाल और त्वचा संबंधी उत्पादों का उत्पादन करना है।

होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के मालिक के नाम दर्ज संपत्ति

होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के मुख्य ब्रांड मामाअर्थ सहित कई अन्य ब्रांड हैं जिनसे जरिए उनकी अनुमानित नेटवर्थ के 5900 करोड़ होने का अंदाजा लगाया गया है। कंपनी की स्थापना बेबी केयर पोडक्टस बनाने के लेकर हुई थी जिसने आज अपनी नेटवर्क इतना फैला लिया है कि उन्होंने अपना विस्तार करते हुए 5 सालों में 500 शहरों के 5 मिलियन से ज्यादा कस्टमर बना लिए हैं।

बात करें नंबर चार की तो यह उपलब्धि Indigo Airlines के सह संस्थापक राहुल भाटिया की बहन ज्योति भाटिया है। जबकि नंबर पांच पर रविंदर कुमार का नाम आता है। गवार कंस्ट्रक्शन के मालिक रविंदर कुमार के नाम पर 4300 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘जो हुआ, उसे भूल जाइए… वापस आ जाइए’, Zomato फाउंडर दीपेन्द्र गोयल का पूर्व कर्मचारियों के नाम भावुक संदे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । किसी भी कंपनी में छंटनी के फैसले भले ही व्यावसायिक कारणों से लिए जाते हों, लेकिन पूर्व कर्मचारियों...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...