नई दिल्ली, रफ्तार। सोने के दाम में आज जोरदार उछाल आया है। चांदी की कीमतें भी ऊपर चढ़ी हैं। दोनों धातुओं के दाम कमोडिटी एवं सर्राफा बाजार में अलग-अलग हैं। रिटेल मार्केट में सोना फिर 75000 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया है। वैसे, एमसीएक्स (MCX) पर भाव के नीचे हैं। दिल्ली में सोना 75000 रुपए के ऊपर बिक रहा है।
मेट्रो सिटी में सोने के भाव
नई दिल्ली : 75160 रुपए प्रति 10 ग्राम।
मुंबई : 75010 रुपए प्रति 10 ग्राम।
चेन्नई : 75010 रुपए प्रति 10 ग्राम।
कोलकाता : 75160 रुपए प्रति 10 ग्राम।
चार प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत
नई दिल्ली: 96100 रुपए प्रति किलोग्राम।
मुंबई : 96100 रुपए प्रति किलोग्राम।
चेन्नई : 96100 प्रति किलोग्राम।
कोलकाता : 96100 रुपए प्रति किलोग्राम।
वायदा बाजार में दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के दाम में तेजी है। अगस्त वायदा में 242 रुपए या 0.33 फीसदी महंगा हो गया है। ये 74379 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। एमसीएक्स पर चांदी के सितंबर वायदा के दाम 370 रुपए या 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 92312 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।
इंटरनेशनल मार्केट में दाम
इंटरनेशनल मार्केट में कॉमैक्स पर सोने का दाम 13 डॉलर या 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 2473.15 डॉलर प्रति औंस पर है। कॉमैक्स पर चांदी 0.248 डॉलर यानी 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 30.622 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने-चांदी के दाम पर ग्लोबल अस्थिरता का असर दिख रहा है। दरअसल, सुरक्षित निवेश के चलते दोनों धातुओं की मांग तेजी बनी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





