back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या है Jeff Bezos का Two pizza rule?

Amazon को सफल बनाने के लिए जेफ बेजोस ने निकाला था अनोखा तरीका। टीम बस इतनी बड़ी हो कि दो पिज्जा में सबका पेट भर जाए।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूजः अब आप सोच रहे होंगे कि पिज्जा खाने का व्यापार चलाने से क्या संबंध है, लेकिन Two pizza rule (टू-पिज्जा नियम) का विचार न तो food expenses (खाध खर्च) को कम करने से जुड़ा है और न ही कम कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ाने से जुड़ा है। 

जेफ बेजोस के पास Amazon को सफल बनाने के लिए एक अलग तरीका था। जब अमेजन सिएटल, वाशिंगटन में एक छोटा ऑनलाइन बुकस्टोर था, तब बेजोस ने एक नियम बनाया जिसे टू-पिज्जा नियम कहा जाता है। इस नियम के अनुसार, कंपनी की हर टीम इतनी छोटी होनी चाहिए कि पूरी टीम का पेट दो पिज्जा से भर जाए, यानी करीब 10 लोग।

 

बेजोस के मानना था कि छोटी टीम ज्यादा प्रोडक्टिव होती है। अमेजन की वेब सर्विसेज पेज पर लिखा है कि छोटी टीमें एक ही लक्ष्य पर ध्यान क्रेंद्रित कर सकती हैं, जिससे उन्हें अपने काम पर अधिक नियंत्रण और जिम्मेदारी मिलती हैं।

अमेजन की कर्मचारी Ann Hiatt का सीईओं जेफ बेजोस के साथ एक अनोखा इंटरव्यू 

अमेजन की कर्मचारी एन हायट की एक दिलचस्प कहानी है, जो 2002 में अमेजन में नौकरीं के लिए इंटरव्यू देने गई थी। उन्होंने बताया की कई इंटरव्यू के बाद, वह आखिरी चरण में जेफ बेजोस से मिली. हायट ने यह भी बताया की बेजोस के दो महत्वपूर्ण इंटरव्यू सवालों के जवाब देने के बाद उन्हें तुरंत ही नौकरी मिल गई। पहला सवाल यह एक मजेदार ब्रेनटीजर था, जिसमें उन्हें सिएटल शहर में कितने शीशे के पेन है, इसका अनुमान लगाना था। हायट ने जवाब देने के लिए अपनी गणित की समझ का इस्तमाल किया और उत्तर दिया। 

दूसरे सवाल में बेजोस ने उनके लक्ष्य के पूछे। हायट ने बताया कि उन्हें महत्वकांक्षी और जुनूनी लोग पसंद हैं। उनके जवाब से प्रभावित होकर बेजोस ने Hiatt को जूनियर असिस्टेंट की नौकरी दी और बाद में बेजोस की एक्जीक्यूटीव बिजनेस पार्टनर बनी। 

जेफ बेजोस उद्दमी दुनिया के सबसे अमीर लोगो मे से एक हैं। 

जेफ बेजोस दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति है, और कभी-कभी असहज परिस्थितियों में भी सच्चाई खोजने से नहीं डरते। एक बार जब डेटा गलत था तो उन्होंने खुद ग्राहक सेवा को कॉल किया और गलत डेटा खोज निकाला। इससे उन्होंने यह साबित किया कि सही चीज मापनी जरूरी हैं। 

उन्होंने 2021 में अमेजन के सीईओं का पद छोड़ा। 

जेफ बेजोस के सफलता का राज

 

जेफ बेजोस दुनिया के सबले सफल लोगों मे से एक है और उनके पास सफलता का राज हैं। उनका मानना है कि सफलता के लिए जुनून जरूरी है और “आप अपने जुनून को नहीं चुनते, आपके जुनून आपको चुनते हैं।” 

बेजोस ने 1994 में अपनी नौकरी छोड़कर अमेजन की शुरूआत की और अब वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मे से एक हैं। उनका कहना है कि अगर आप जुनून को ढूंढ सकते है तो आप जैकपॉट मारते हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंः https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तानी झंडों की बिक्री पर Amazon इंडिया और Flipkart को नोटिस, CCPA ने दी कड़ी चेतावनी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अमेज़न इंडिया और वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट सहित विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵