नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इन दिनों फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स साईट्स पर सेल चल रही है। जहां ग्राहकों को कई शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। कुछ ऑफर क्रेडिट कार्ड पर भी दिए जा रहे हैं और कुछ ऑफर buy now pay later (अभी सामान खरीदें और बाद में पैसे दें), डिस्काउंट या कैशबैक के रूप में होते हैं।
बहुत सारे लोग सोचते होंगे कि क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने के बजाय अगर buy now pay later का उपयोग करें तो क्रेडिट कार्ड की लिमिट ब्लॉक नहीं होगी। इस स्थिति मे सवाल यह उठता है कि क्रेडिट कार्ड से शॅापिंग करना सही है या buy now pay later से।
क्रेडिट कार्ड और buy now pay later की समानतएंः
1. समयः दोनो में ही आपको तुरंत पेमेंट नहीं करनी पड़ती, पेमेंट के लिए आपको थोड़ा समय दिया जाता है। माने एक तरह से दोनों ही क्रेडिट फेसिलिटीज़ हैं, जिसमें आपको पैसों को लेकर फौरी मदद मिल जाती है।
2. लिमिटः दोनों में एक तय क्रेडिट लिमिट होती है, जिससे ज्यादा की खरीदारी नहीं की जा सकती है।
3. पेनाल्टीः समय पर भुगतान न करने पर दोनों में ही पेनाल्टी लगती है।
4. ऑफर्सः दोनों मे ही कई तरह के ऑफर्स मिलते हैं।
क्रेडिट कार्ड और buy now pay later में अंतरः
1. समयः क्रेडिट कार्ड की खरीदारी पर 30-50 दिन का समय मिलता है, जबकि buy now pay later में बिल को किस्तों में बांटकर भुगतान करने की सुविधा होती है।
2. चार्जः buy now pay later में आमतौर पर कोई अलग चार्ज नहीं होता, जबकि क्रेडिट कार्ड में कई बार बैंक प्रोसेसिंग फीस भी चुकानी पड़ती है।
किससे खरीदारी करें?
अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड हैं, तो उसे प्राथमिकता दें क्योंकि उसमें ज्यादा फायदे मिलते हैं जैसे कैशबैक और रिवॉर्ड पाइंट्स। अगर आपके पास कोई क्रेडिट कार्ड नहीं है या उसकी लिमिट खत्म हो गई है, तो बाई नाऊ पे लेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे आइडियल तो यही है कि आप UPI के जरिये या कैश ऑन डिलिवरी करें। क्योंकि इससे आप गैर-जरूरी कर्जे में नहीं आते हैं और जब आप अपने अकाउंट से सीधे खर्च करते हैं या कैश के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपके पास अपने खर्चों का सही हिसाब होता है और आप अपना बजट बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंः https://raftaar.in/




