नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। 1 अक्टूबर से कई नियमों में बदलाव होने वाला है। इन बदलावों के बारे में जानना बहुत जरूरी है क्योंकि यह बदलाव आम जनता की जेब पर सीधा असर डालेंगे। वित्तीय बदलाव आम जनता की जेब पर सीधा असर डालती हैं।
इन बदलावों में LPG की कीमत, PPF, Credit Card से जुड़े नियम आदि शामिल हैं। आपको इन नियमों के बारे में पता होना चाहिए क्योंकि इन नियमों कई ऐसे नियम शामिल हैं जिनमें हर महीने बदलाव होता है। इसके अलावा बैंकिंग से जुड़ी कई कंपनियां महीने के बीच में कुछ बदलाव करती हैं। आइए आपको 5 बड़े बदलावों के बारे में बताते हैं।
1. LPG में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत का आकलन करती हैं। इसी आधार पर वे कीमतों में बदलाव कर सकती हैं। एक तारीख को घरेलू या कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो सकता है, लेकिन जरूरी नहीं कि कीमतें बदलें। एक अक्टूबर को सुबह ही पता चलेगा कि एलपीजी की कीमतें बढ़ेंगी, घटेंगी या पिछले महीने की तरह रहेंगी।
2. ATF और CNG-PNG में बदलाव
महीने की पहली तारीख को कंपनियां एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और CNG-PNG के दाम भी संशोधित करती हैं। ATF के दाम बढ़ने पर हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। वहीं, CNG की कीमत बढ़ने पर बस या ऑटो में सफर महंगा होगा। PNG महंगा होने पर घर में आने वाली गैस की कीमत बढ़ जाएंगी।
3. HDFC क्रेडिट कार्ड
अगर आप HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो एक अक्टूबर से आपको बदलाव का सामना करना पड़ेगा। HDFC बैंक ने अपने कुछ क्रेडिट कार्ड के लॉयल्टी प्रोग्राम में बदलाव किए हैं। एप्पल प्रोडक्ट्स पर रिवार्ड पॉइंट्स के रिडेम्पशन को एक तिमाही में एक प्रोडक्ट तक सीमित कर दिया गया है। ये नियम एक अक्टूबर से लागू होंगे।
4. बढ़ी हुई न्यूनतम मजदूरी
- एक अक्टूबर से श्रमिकों को बढ़ी हुई मजदूरी मिलेगी। केंद्र सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाकर 1035 रुपये प्रतिदिन कर दी है।
- निर्माण, सफाई, समान उतारने-चढ़ाने जैसे काम करने वालों के लिए न्यूनतम मजदूरी 783 रुपये प्रतिदिन होगी।
- अर्ध-कुशल श्रमिकों के लिए 868 रुपये प्रति दिन।
- कुशल, लिपिक और बिना हथियार वाले चौकीदारों के लिए 954 रुपये प्रतिदिन।
- चौकीदारी या गार्ड का काम करने वालों के लिए न्यूनतम मजदूरी 1035 रुपये प्रतिदिन होगी।
- अत्यधिक कुशल और हथियारों के साथ चौकीदारी करने वालों के लिए भी 1035 रुपये प्रतिदिन होगी।
5. सुकन्या समृद्धि योजना में बदलाव
एक अक्टूबर से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों का खाता सिर्फ कानूनी अभिभावक ही चला सकेंगे। पहले ऐसा नहीं था। अगर किसी बच्ची का खाता गैर-कानूनी अभिभावक ने खोला है, तो उसे एक अक्टूबर से यह खाता माता-पिता या कानूनी अभिभावक को ट्रांसफर करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो खाता बंद कर दिया जाएगा।





