नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम बजट 2026 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। संसदीय परंपराओं के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट 1 फरवरी 2026 को पेश कर सकती हैं। खास बात यह है कि 1 फरवरी 2026 रविवार के दिन पड़ रहा है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या देश का आम बजट पहली बार रविवार को पेश होगा।
2017 से 1 फरवरी को पेश हो रहा है बजट
साल 2017 से केंद्र सरकार ने आम बजट पेश करने की तारीख में बड़ा बदलाव किया था। 2017 से पहले बजट फरवरी के आखिरी दिन पेश किया जाता था उस समय पूरे साल के बजट की मंजूरी बाद में मिलती थी वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2017 में यह परंपरा शुरू की कि बजट 1 फरवरी को पेश किया जाए, ताकि 1 अप्रैल से पहले बजट को संसद की मंजूरी मिल सके और नए वित्त वर्ष की शुरुआत बिना किसी रुकावट के हो।
रविवार को बजट पेश होना होगा खास
अगर 1 फरवरी 2026 को ही बजट पेश किया जाता है, तो यह अपने आप में ऐतिहासिक होगा। क्योंकि अब तक रविवार को आम बजट पेश नहीं किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में ऐसा कोई उदाहरण देखने को नहीं मिला है। हालांकि, इससे पहले दो बार ऐसा हुआ है जब आम बजट शनिवार के दिन पेश किया गया। 2015: वित्त मंत्री अरुण जेटली 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन दोनों मौकों पर शेयर बाजार को विशेष रूप से ओपन रखा गया था।
शनिवार को दो बार पेश हो चुका है बजट
हालांकि, इससे पहले दो बार ऐसा हुआ है जब आम बजट शनिवार के दिन पेश किया गया। 2015 में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ऐसा किया था और 2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नें पेश किया था। इन दोनों मौकों पर शेयर बाजार को विशेष रूप से ओपन रखा गया था। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने साफ किया है कि बजट किस दिन पेश होगा, इसका फैसला संसदीय मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति करती है। सही समय पर इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यह पहली बार नहीं होगा जब संसद रविवार को बैठे। 2020 में कोरोना महामारी के दौरान 13 मई 2012 को संसद की पहली बैठक की 60वीं वर्षगांठ पर इन खास मौकों पर रविवार को संसद सत्र आयोजित किया गया था।




