back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉलीवुड सितारों ने इस कंपनी पर लगाया तगड़ा दांव, स्टॉक मार्केट में IPO लाने जा रही है यह कंपनी

एक फिल्म प्रोड्यूसर से रियल एस्टेट डेवलपर बने आनंद पंडित की कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स ने IPO लाने का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आईपीओ बाजार में लागतार तेजी देखने को मिल रही है। कई दिग्‍गज कंपनियों के इश्यू लॉन्च होने की तैयारी में है। इसमें से एक फिल्म प्रोड्यूसर से रियल एस्टेट डेवलपर बने आनंद पंडित की कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स ने IPO लाने का ऐलान कर दिया है।

इसमें खास बात ये है कि, इस कंपनी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर इंडस्‍ट्री के बादशाह के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान, ऋतिक रोशन जैसे कई बड़े बॉलीवुड सितारों ने इनवेस्‍ट किया है। यानी कि आईपीओ से हुई कमाई का असर इनके मुनाफे पर भी पड़ेगा। 

कंपनी में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने लगाया दांव 

कंपनी ने IPO के लिए प्राइस बैंड 140-150 रुपये प्रति शेयर तय किया है, जिसका लॉट साइज 100 इक्विटी शेयरों का होगा। यानी कि निवेशकों को एक लॉट में 100 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी में शाहरुख खान, ऋतिक रोशन से लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तक ने पैसा लगाया है। इनके अलावा, रवि कपूर (जितेंद्र), एकता रवि कपूर, मनोज बाजपेयी, शैलेश लोढ़ा जैसे कई और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज इस कंपनी में पैसा लगा चुके हैं।

इस दिन तक है निवेश का मौका 

श्री लोटस डेवलपर्स का प्लान 5.28 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री के जरिए 792 करोड़ रुपये जुटाने का है। IPO के लिए 30 जुलाई से बोली लगा सकेंगे, जबकि 1 अगस्त को इश्यू बंद होगा। इस इश्यू के लिए एंकर बिडिंग मंगलवार, 29 जून को शुरू होगी।

कंपनी में सितारों ने कितना लगाया दांव? 

शेयर बाजार के ‘विज-किड’ कहे जाने वाले आशीष कचोलिया ने कंपनी के 33,33,300 इक्विटी शेयर लगभग 50 करोड़ रुपये में खरीदे हैं, जबकि शाहरुख खान फैमिली ट्रस्ट ने 6,75,000 इक्विटी शेयर 10.12 करोड़ रुपये से कुछ अधिक में खरीदे। अजय देवगन, जिनका ऑफिशियल नाम विशाल वीरेंद्र देवगन है, ने प्लेसमेंट में 38,33,300 इक्विटी शेयर 57.5 करोड़ रुपये में खरीदे। 

अमिताभ बच्चन ने 10 करोड़ रुपये के 6,66,670 इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जबकि ऋतिक रोशन और राकेश रोशन ने 2.1 करोड़ रुपये मूल्य के 1,40,000 शेयर खरीदे। एकता कपूर, जितेंद्र और तुषार कपूर ने कुल मिलाकर लगभग 5 करोड़ रुपये मूल्य के 3,33,000 इक्विटी शेयर खरीदे, जबकि टाइगर और जैकी श्रॉफ ने 50 लाख रुपये का निवेश किया है। साजिद नाडियाडवाला ने 1 करोड़ रुपये मूल्य के 66,670 शेयर खरीदे हैं। 

स्टॉक मार्केट इंवेस्टर और डीप फाइनेंशियल कंसल्टेंट्स के निदेशक जगदीश नरेश मास्टर और DR चोकसी फिनसर्व ने भी10-10 करोड़ रुपये में 6,66,600 इक्विटी शेयर खरीदे हैं। अभिनेता शैलेश लोढ़ा और मनोज वाजपेयी ने क्रमशः 15 लाख रुपये और 10 लाख रुपये का निवेश किया है। 

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

PNGS रीवा डायमंड ज्वेलरी का IPO खुला, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़, जानिए प्राइस बैंड और GMP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय प्राइमरी मार्केट में आभूषण सेक्टर की कंपनी पीएनजीएस रीवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ 24 फरवरी 2026 को खुल गया है।...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...