back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीएमडब्ल्यू ने 7 सीरीज की नयी इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान के लॉन्च की घोषणा की

सैन फ्रांसिस्को , 20 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी की लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने बुधवार को 7 सीरीज की नई इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान आई7 एक्सड्राइव60 के लॉन्च की घोषणा की। द वर्ज के मुताबिक इस वाहन की बुकिंग शुरू हो गयी है और साल के अंत तक इसकी डिलीवरी शुरू हो जायेगी। अमेरिका में इसकी शुरूआती कीमत 1,20,295 डॉलर के करीब होगी। यह कार मात्र साढ़े चार सेकंड में 60 एमपीएच की स्पीड पकड़ लेगी। इस कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं, जिसका टॉर्क पावर 549 एनएम है और इसकी कैपिसिटी 536 हॉर्सपावर है। इसकी अधिकतम स्पीड 149 मील प्रति घंटे है। इसकी ड्राइव रेंज 300 मील यानी करीब 486 किलोमीटर है। यह सिंगल पैक 101.7 किलोवाट प्रति घंटे की क्षमता वाली बैटरी से लैस है। इसकी ऊर्जा खपत प्रति 100 किलोमीटर अधिकतम 19.7 किलोवाट प्रति घंटे है। इस कार में मॉर्डन स्टाइल की झलक मिलती है। फ्रंट का डिजाइन बीएमडब्ल्यू के अन्य वाहनों के जैसा है। इसके इंटीरियर की बात करें तो यह रियर सीट पर बैठे लोगों को सिनेमा ऑन व्हील का अहसास देगी। इसमें 31 इंच का डिस्प्ले लगा है, जो 8के की वीडियो स्ट्रीमिंग करेगा। हालांकि इसका लुत्फ पीछे की सीट पर बैठे लोग ही उठा पायेंगे। यह स्काई लाउंज पैनारोमिक ग्लास रूफ से लैस है, जिसमें एलईडी लाइट थ्रेड लगा है। हालांकि, यह देखने वाली बात होगी कि वीडियो स्क्रीन और इसके बीच कैसे तालमेल बनेगा। द वर्ज के अनुसार, स्टीयरिंग व्हील के पीछे कव्र्ड डिस्प्ले है। बीएमडब्ल्यू ने पहले ही कहा था कि वह अपने मोटर के लिये दुर्लभ अर्थ मैटरियल का इस्तेमाल नहीं करेगी। आमतौर पर इलेक्ट्रिक कारों में मोटर को पावर देने के लिये परमानेन्ट मैग्नेट का इस्तेमाल होता है। यह मैग्नेट नियोडाईमियम से बना होता है और इसकी आपूर्ति मुख्य रूप से बस चीन ही करता है। बीएमडब्ल्यू ने करंट-एनर्जाइज्ड सिक्रोनस मशीन का इस्तेमाल किया है। यह कार डीसी फास्ट चार्जर से 195 किलोवाट पर चार्ज होती है। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...