back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bluesky ने लांच किया ब्लू चेक, फेक अकाउंट पहचानने में करेगा हेल्‍प, जानिए किससे है टक्‍कर?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के प्रतिद्वंद्वी ब्लूस्काई ने अपने प्लेटफ़ॉर्म पर ब्लू चेक वेरिफिकेशन सिस्टम की शुरुआत की घोषणा की है। जिससे फेक अकाउंट पहचानने में मदद मिलेगी।​

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। Bluesky ने हाल ही में ब्लू चेक को वेरिफिकेशन लॉन्च किया है। इससे फेक अकाउंट और फेक न्यूज को पहचानने में मदद मिलेगी। यह सर्विस Twitter के ब्लू चेक की तरह काम करेगी, जो कि चुनिंदा यूजर्स को ही मिलती है। जानिए पूरी इसकी पूरी डिटेल 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स के राइवल ऐप BlueSky ने ब्लू चेक वेरिफिकेशन को लॉन्च कर दिया गया है। ब्लू टिक किसी भी अकाउंट की वैधता को वेरिफाइड करने में सक्षम होगा। साथ ही फेक अकाउंट को पहचानने में भी यूजर्स की मदद करेगा। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार लोग दूसरों के नाम और फोटो का इस्तेमाल करते हुए फेक अकाउंट बना लेते हैं। ऐसे में यूजर्स को सही अकाउंट पहचानने में ब्लू चेक मदद करेगा।  

ब्लू चेक के लिए यूजर्स को पेमेंट की जरूरत नहीं

गौरतलब है कि एक्‍स प्लेटफॉर्म पर ब्लू सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत ब्लू चेक मिलता है, इसके लिए मंथली या एनुअल चार्ज भरना होता। वहीं BlueSky के ब्लू चेक के लिए यूजर्स को पेमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। Bluesky शुरुआती दौरा में कुछ चुनिंदा एजेंसी के साथ मिलकर काम करेगी। Bluesky का कहना है कि उनकी एक मॉडरेशन टीम है, जो इस संबंध में काम करेगी और हर एक न्यू ब्लू चेक का वेरिफिकेशन करेगी और उसकी ऑथेंसिटी को भी जांचेंगी। Bluesky के पास पहले से ही एक वेरिफिकेशन ट्रिक है।

फेक अकाउंट-फेक न्यूज को रोकने में मदद 

Bluesky का यह ब्लू चेक सिस्टम फेक अकाउंट और उनसे फैलने वाली गलत सूचनाओं को रोकने में मदद करेगा। ऐसे कई मामले सोशल मीडिया पर देखने को मिले है जिसमें कई फेक अकाउंट सेलिब्रिटीज और राजनेताओं के नाम पर तैयार कर लिए जाते हैं। इसके बाद इन अकाउंट से गलत या फेक न्यूज जारी की जाती हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत में बच्चे नहीं चला पाएंगे इंस्टा-फेसबुक? राष्ट्रपति मैक्रों की PM मोदी से मांग, कहा-बैन करिए सोशल मीडिया

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत में बच्चों के...
spot_img

Latest Stories

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...