back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bima Sugam Launched: अब बीमा और इंश्योरेंस से जुड़ा हर काम होगा आसान, Bima Sugam वेबसाइट लॉन्‍च

भारत में बीमा सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक पहल की गई है। IRDAI के चेयरमैन अजय सेठ ने बीमा सुगम इंडिया फेडरेशन (BSIF) की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बीमा सुगम एक डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) है, जिसका उद्देश्य भारत के हर नागरिक को आसान, पारदर्शी और सुलभ बीमा सेवाएं प्रदान करना है। यह प्लेटफॉर्म एक तरह से ‘अमेजन ऑफ इंश्योरेंस’ की तरह काम करेगा, जहां लोग लाइफ, हेल्थ, मोटर और जनरल इंश्योरेंस जैसी सभी पॉलिसियों को एक ही जगह देख, कमप्येर खरीद सकेंगे।

सोचिए, एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां बीमा खरीदना, क्लेम सेटल करना और पॉलिसी रिन्यूअल सब कुछ होगा पेपरलेस और झटपट! बस अपनी पॉलिसी नंबर डालें और आपकी पूरी बीमा यात्रा बन जाएगी स्मार्ट, आसान और बेहद तेज़। यही है बीमा सुगम की जादुई ताकत।

कब होगा बीमा सुगम पोर्टल लाइव?

फिलहाल बीमा सुगम की आधिकारिक वेबसाइट तो लॉन्च हो गई है, लेकिन पोर्टल अभी लाइव नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका पहला चरण दिसंबर 2025 में शुरू होगा। शुरुआती तौर पर यह प्लेटफॉर्म अप्रैल 2025 में लॉन्च होना था, लेकिन तकनीकी और इंटीग्रेशन मुद्दों के कारण इसे टाल दिया गया।

IRDAI की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, बीमा सुगम को चरणबद्ध तरीके से लॉन्च किया जाएगा। इसका मकसद है कि प्लेटफॉर्म उच्चतम सुरक्षा, पूर्ण अनुपालन और बेहतर स्केलेबिलिटी सुनिश्चित कर सके।

बीमा सुगम देश के लिए एक अहम कदम 

वेबसाइट लॉन्च के मौके पर IRDAI चेयरमैन अजय सेठ ने कहा, “बीमा सुगम भारत के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। यह पहल पॉलिसीधारकों को सशक्त, बीमा पैठ को गहरा और पूरे वैल्यू चेन में पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित करेगी। मुझे भरोसा है कि उद्योग के संयुक्त प्रयास से ‘Insurance for All by 2047’ का सपना जरूर पूरा होगा।”

विजन और प्रगति की स्पष्ट तस्वीर 

बीमा सुगम इंडिया फेडरेशन के एमडी और सीईओ प्रसून सिकदर ने कहा, “यह वेबसाइट जनता और उद्योग दोनों के लिए एक प्रामाणिक गेटवे है। यह हमारे विजन और प्रगति की स्पष्ट तस्वीर पेश करती है और ग्राहकों, बीमा कंपनियों और एजेंटों को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ती है।”

बीमा सुगम के कई फायदे

अब सभी बीमा पॉलिसियां एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। उपयोगकर्ता खरीद, तुलना, रिन्यूअल और क्लेम सब कुछ कर सकेंगे, और पूरी प्रक्रिया होगी पेपरलेस, सिर्फ पॉलिसी नंबर से। यह न केवल पारदर्शिता और समय की बचत सुनिश्चित करेगा, बल्कि छोटे एजेंटों, बिचौलियों और बीमा कंपनियों के लिए भी सहज एक्सेस प्रदान करेगा।

‘विकसित भारत 2047’ के विजन पर होगा काम

Bima Sugam केवल बीमा सेक्टर में डिजिटल क्रांति लाने वाला प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जब यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह से लॉन्च होगा, तो भारत में बीमा खरीदना, रिन्यू करना और क्लेम करना उतना ही आसान हो जाएगा जितना कि ऑनलाइन शॉपिंग करना।

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...