नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । अमेरिकी अरबपति और बिजनेसमैन एलन मस्क की AI कंपनी xAI और टेलिग्राम के बीच एक ऐतिहासिक डील फाइनल हुई है। अब एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI और चैटिंग ऐप Telegram के बीच एक जबरदस्त पार्टनरशिप हो गई है। इस डील के बाद टेलिग्राम पर भी मस्क का मशहूर AI चैटबॉट Grok आने वाले समय में राज करने वाला है। टेलिग्राम के फाउंडर पावेल ड्यूरोव ने खुद इस बात की जानकारी दी है।
टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा नाम बना चुके एलन मस्क ने अब एक बड़ी डील कर AI का विस्तार करने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होने टेलिग्राम के साथ पार्टनरशिप की है। टेलिग्राम कंपनी के फाउंडर पावेल ड्यूरोव ने बताया कि ये पार्टनरशिप एक साल के लिए हुई है और इसका फायदा सीधे टेलिग्राम के एक अरब से ज्यादा यूजर्स को मिलेगा।
क्या है डील की खास बातें?
इस पार्टनरशिप के जरिए एआई का Grok चैटबॉट टेलिग्राम में सीधे इंटीग्रेट किया जाएगा, यानी अब टेलिग्राम पर चैट करते हुए भी यूजर्स स्मार्ट AI की मदद ले सकते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पार्टनरशिप से टेलिग्राम को 300 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिलेगी, जिसमें से कुछ हिस्सा शेयर के रूप में होगा। इतना ही नहीं, xAI की कमाई का 50% हिस्सा टेलिग्राम को जाएगा, जो चैटबॉट के सब्सक्रिप्शन से होगा।
यूजर्स को कौन-कौन से नए फीचर मिलेंगे?
Grok के आने के साथ ही टेलिग्राम में कई नए और स्मार्ट AI फीचर्स जोड़े जाएंगे। ये फीचर्स जून 2025 से सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होने की संभावना है। इसके अलावा, टेलिग्राम और नए फिचर्स ऐड करने पर विचार कर रहा है।
आइए जानें, क्या-क्या मिलने वाला है नया:
Smart Text Editing: अब आप अपने द्वारा भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकेंगे, उसका टोन बदल पाएंगे या उसमें नई जानकारी जोड़ सकेंगे।
Chat Summaries: लंबी-चौड़ी संवाद को एक झलक में समझने के लिए चैट का सार मिलेगा।
Document Summarization: कोई भी डॉक्यूमेंट भेजने से पहले या बाद में उसका छोटा और आसान निचोड़ जान सकेंगे।
Link Insights: किसी भी लिंक को ओपन किए बिना उसके अंदर क्या है, ये एक नजर में पता चल जाएगा।
Fact Check: खासतौर पर टेलीग्राम चैनलों के लिए ये फीचर आएगा, जिससे किसी भी जानकारी को आगे शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई का पता लगाया जा सकेंगा।
Sticker और Avatar Creation: AI की मदद से आप खुद के लिए कस्टम स्टिकर और प्रोफाइल पिक बना सकेंगे।
सबके लिए फ्री होगा या सिर्फ प्रीमियम यूजर्स को मिलेगा?
ये अभी साफ नहीं हो पाया है कि सारे फीचर्स सभी यूजर्स के लिए फ्री में मिलेगे या सिर्फ Telegram Premium मेंबर ही इनका फायदा उठा पाएंगे। उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में इस पर और जानकारी सामने आएगी।
Grok कहां मिलेगा?
Grok को टेलीग्राम ऐप में डायरेक्ट चैट टैब में पिन किया जाएगा, ताकि यूजर्स आसानी से इसे यूज कर सकें। इसके अलावा, टेलिग्राम का सर्च बार भी AI चैटबॉट से जुड़ जाएगा, जिससे सवाल पूछना और जानकारी पाना और भी सरल और आसान हो जाएगा। इस डील पता चला है कि Telegram अब सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं रहेगा, बल्कि स्मार्ट AI की ताकत से लैस एक सुपर ऐप बनने की ओर बढ़ रहा है। एलन मस्क और पावेल ड्यूरोव की ये जोड़ी टेक की दुनिया में काफी कुछ बदल सकती है।





