back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इन 4 स्कीम में निवेश का बेहतर मौका, बैंक FD से मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

आज के दौर में अधिकांश लोग बचत की जरूरत को समझ चुके हैं। यही वजह है कि वे अलग-अलग जगहों पर अपनी जरूरत के अनुसार निवेश करते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और अच्छे रिटर्न के साथ बेहतर सेविंग्स स्कीम चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम बेस्ट विकल्प हो सकता है। आज के दौर में अधिकांश लोग बचत की जरूरत को समझ चुके हैं। यही वजह है कि वे अलग-अलग जगहों पर अपनी जरूरत के अनुसार निवेश करते हैं।

ध्यान रखने वाली विशेष बात है की कौन सा निवेश सुरक्षित है और अच्छा रिटर्न देता है? कई लोग शेयर बाजार से डरते हैं, तो कुछ बैंकों की गिरती ब्याज दरों से परेशान हैं। ऐसे में वो कहां निवेश करें? अगर आप भी अपने निवेश पर ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम बेस्ट विकल्प हो सकता है। 

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम न केवल आपके निवेश को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि शानदार रिटर्न भी देते हैं। इन योजनाओं का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इन पर बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता, यानी जोखिम लगभग शून्य है। यही वजह है कि ये योजनाएं बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और कामकाजी लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती हैं।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS)

अगर आप रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा चाहते हैं, तो वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) एक बेहतरीन विकल्प है। यह योजना खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई गई है, जहां उन्हें नियमित आय और पूंजी सुरक्षा मिलती है। इसमें 7.4% तक ब्याज मिलता है। इसमें सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा मिलता है। इसकी समय सीमा और निवेश सीमा को भी आसान बनाया गया है, जिससे यह और सुलभ हो गया है। 

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)

अगर आप सुरक्षित और टैक्स बचाने वाले निवेश की खोज में है तो नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) भी एक बेहतरीन विकल्प है। यह योजना पांच साल के लिए है। इसमें 7.7% तक ब्याज मिलता है (समय-समय पर इसमें बदलाव हो सकता है)। सेक्शन 80C के तहत निवेश की गई राशि पर टैक्स छूट मिलती है। मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि पूरी तरह गारंटीड होती है।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

अगर आप अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य में निवेश करना चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) सबसे अच्छी योजना है। यह योजना खास तौर पर लड़कियों के लिए बनाई गई है, जो उनकी शिक्षा और शादी के खर्चों को पूरा करने में मदद करती है। यह योजना उच्च ब्याज दर (जो वर्तमान में 8.2% है) प्रदान करती है। इसमें सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। यह एक लंबे समय के लिए सेविंग विकल्प है, जिससे बेटी की उच्च शिक्षा और शादी जैसे बड़े खर्च आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। 

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम 

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में आप 1 से लेकर 5 साल तक निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको बैंक एफडी के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। एक साल की टाइम डिपॉजिट स्कीम पर 6.9% तो 5 साल पर 7.5% की दर से ब्याज मिल रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

SBI vs Post Office: 5 साल की FD में कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न? जानिए कहाँ होगा आपका पैसा दोगुना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यदि आप सुरक्षित निवेश के विकल्प की तलाश में हैं और 5 साल की अवधि के लिए एफडी (Fixed Deposit) खोलने...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵