back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस महीने 8 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें आपने सारे काम

त्योहारी सीजन में बैंकों में रहेगा अवकाश, जल्द से जल्द निपटा लें अपने काम। इस सीजन लौंग वीकेंड भी प्लान कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आने वाले दिनों में त्योहारों की लाइन लगने वाली है। इस महीने स्वतंत्रता दिवस है, जिसमें राष्ट्रीय छुट्टी होती है। उसके अलावा रक्षाबंधन, जनमाष्टमी जैसे बड़े त्योहार भी इसी महीने पड़ रहे हैं। इन त्योहारों में बैंक बंद रहेंगे। उसके अलावा भी स्थानीय त्योहार और शनिवार-इतवार मिलाकर आठ दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई ज़रूरी काम अटक रहा है तो बैंक जाकर निपटा लें।

इन दिनों पर रहेगी बैंक में छुट्टी

11 अगस्त को रविवार की छुट्टी

13 अगस्त को देशभक्ति दिवस के अवसर पर इंफाल में बैंक बंद

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शहरो में बैंक बंद

18 अगस्त को रविवार की छुट्टी रहेगी

19 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर सभी बैंक बंद

20 अगस्त श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर बैंक बंद

25 अगस्त को फिर से रविवार की छुट्टी

26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर बैंक रहेंगे बंद

अगर आप ऑनलाइन बैकिंग नहीं करते हैं और बैंकिंग से जुड़ा कोई ज़रूरी काम आपका लाइन्ड अप है तो छुट्टी का कैलेंडर देखने के बाद ही बैंक जाएं। इस बात का ध्यान रखें कि छुट्टियां ज्यादा हैं तो आपको बैंकों में भीड़ भी मिल सकती है, इसके लिए तैयार होकर जाएं।

एक बात और, इस हफ्ते एक सुपर-डुपर लॉन्ग वीकेंड भी आ रहा है। आपको बस एक दिन यानी 16 अगस्त की छुट्टी लेनी होगी। फिर 15 अगस्त की छुट्टी है, 17-18 को शनिवार-इतवार है और 19 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी है। तो अगर आप कहीं घूमने का प्लान बनाना चाहते हैं तो बढ़िया मौका है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बैंक जाने वालों के लिए चेतावनी: कल 16 जनवरी को इस राज्य में रहेगी बैंकिंग छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जनवरी 2026 का महीना बैंकिंग कामों के लिहाज से थोड़ा सतर्क रहने वाला है। अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों और...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...