back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस में बैंक ग्राहकों पर एप्पल और गूगल पे के इस्तेमाल पर रोक

नयी दिल्ली/मास्को , 27 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका द्वारा लगाये गये सख्त प्रतिबंधों के बाद अब रूस ने बैंक ग्राहकों पर एप्पल और गूगल पे का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूस के कई बैंकों के ग्राहकों ने गूगल पे और एप्पल के जरिये अपने बैंक कार्ड का इस्तेमाल न हो पाने की बात कही है। रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा जारी बयान के अनुसार, वीटीबी ग्रुप, सोव्कोम्बैंक, नोविकोम्बैंक, प्रोम्सियाज्बैंक और ओट्किरित बैंक के ग्राहक इन बैंकों के कार्ड को बाहर नहीं इस्तेमाल कर पायेंगे। केंद्रीय बैंक ने साथ ही यह भी कहा है कि इन बैंकों के कार्ड एप्पल पे और गूगल पे के जरिये भी इस्तेमाल नहीं हो पायेंगे। हालांकि, इन बैंकों के कार्ड पूरे रूस में संपर्करहित भुगतान के जरिये के रूप में इस्तेमाल किये जा सकते हैं। द वर्ज के अनुसार, गूगल पे और एप्पल पे रूस में उतने लोकप्रिय नहीं है, जितने लोकप्रिय वे अमेरिका में हैं। रूस के 29 प्रतिशत लोग गूगल पे और 20 प्रतिशत एप्पल पे का इस्तेमाल करते हैं। रूस में मोबाइल भुगतान सेवा के रूप में सबसे अधिक लोकप्रिय रूस का स्बेरबैंक ऑनलाइन है। इसके अलावा यूमनी और किवी का भी उपयोग होता है। अमेरिका ने स्बेरबैंक और वीटीबी बैंक पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके अलावा अमेरिका ने रूस के पांच बैंकों के संपत्ति भी जब्त कर ली है। अमेरिका ने साथ ही यह भी कहा है कि अंतराष्ट्रीय भुगतान सेवा प्रणाली स्विफ्ट से भी रूस के कुछ बैंकों को हटा दिया जायेगा। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

खुशखबरी! 49 हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, Apple की 50वीं सालगिरह सेल में मिल रहा शानदार ऑफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टेक दिग्गज Apple ने अपनी 50वीं सालगिरह के मौके पर ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵