नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शादी का सीजन हो या सेफ निवेश का विकल्प तलाश रहे हों तो सोना एकमात्र ऐसा विकल्प है जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाया था। भारत पर 26 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है। इस खबर के सामने आते ही सोने के रेट आसमान पर पहुंच गए थे। सोने ने ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड छू लिया था। हालांकि अब सोने के रेट में नरमी देखी जा रही है। ऐसे में रिटेल निवेशकों के मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या सोना खरीदने के लिए यह सही समय है या नहीं।
टैरिफ लगते ही धराशाई हुआ शेयर बाजार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप के एक फैसले ने भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मचा दिया है। सोमवार सुबह बाजार खुलते ही निफ्टी में करीब 1000 अंको की गिरावट देखी गई। जबकि सेंसेक्स में भी 3000 अंको की गिरावट आई। बाजार की ओपनिंग बेल के साथ ही निवेशकों के 19 लाख करोड़ स्वाहा हो गए। ऐसे में सोने के रेट का गिरना इस विचार को जन्म दे रहा है कि क्या यह सोना खरीदने का सही समय है या अभी इसमें और गिरावट देखी जा सकती है। तो बता दें कि सोने में उछाल के बजाय गिरावट यह दिखाता है कि निवेशक पारंपरिक रूप से सुरक्षित माने जाने वाले एसेट क्लास सहित सभी एसेट क्लास में बड़े करेक्शन की उम्मीद कर रहे हैं। निवेशक अंदाजा लगा रहे हैं कि इसमें थोड़ी और गिरावट देखी जा सकती है।
आपके शहर में क्या है सोने का भाव?
दिल्ली (Gold Rate In Delhi) में 18 कैरेट सोने की कीमत 6811 रुपये है जबकि 22 कैरेट की कीमत 8324 रुपये है। इसके अलावा 24 कैरेट सोने का रेट 9080 रुपये हैं।
मुंबई में (Gold Rate In Mumbai) 18 कैरेट सोने का रेट 6798 रुपये है जबकि 22 कैरेट की कीमत 8309 रुपये है। 24 कैरेट सोने की बात करें तो 9065 रुपये है।
बेंगलुरु (Gold Rate In Bangalore) में अगर आपको 18 कैरेट गोल्ड खरीदना है तो आपको 6798 रुपये खर्च करना पड़ेगा। 22 कैरेट के लिए 8309 रुपये और 24 कैरेट के लिए 9065 रुपये खर्च करने होंगे।





