back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिना अपडेट वाले ऐप को हटाएगा एप्पल

सैन फ्रांसिस्को , 24 अप्रैल (आईएएनएस)। एप्पल अपने ऐप स्टोर से उन ऐप को हटाने वाला है, जो अब अपडेट जारी नहीं कर रहे हैं। द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने उन सभी ऐप के डेवलपर को ईमेल भेजा है। ऐप इम्प्रुवमेंट नोटिस के शीर्षक से भेजे गये इस ईमेल में कहा गया है कि वह उन ऐप को स्टोर से हटा देगा जिन्होंने लंबे समय से कोई अपडेट जारी नहीं किया है। एप्पल ने अपडेट के लिये डेवलपर्स को मात्र 30 दिन का समय दिया है। उसने कहा है कि अगर इस अवधि में समीक्षा के लिये अपडेट को जारी नहीं किया जाता है तो ऐप को स्टोर से हटा दिया जायेगा। एप्पल भले ही उन ऐप को ऐप स्टोर से हटा देगा लेकिन जिन यूजर्स ने वे ऐप डाउनलोड किये हैं, उनकी डिवाइस पर वे दिखेंगे। कई ऐप निर्माताओं ने एप्पल के इस फैसले पर चिंता जाहिर की है। प्रोटोपॉप गेम के डेवलपर रॉबर्ट काब्वे ने कहा कि एप्पल उनके पूरी तरह से काम कर रहे ऐप को स्टोर से हटाने की धमकी दे रहा है क्योंकि यह मार्च 2019 के बाद से अपडेट नहीं किया गया है। –आईएएनएस एकेएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...