back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऐप्पल जल्द ही एम1एक्स सिलिकॉन चिप के साथ नए मैकबुक प्रो करेगा लॉन्च : रिपोर्ट

सेन फ्रांसिस्को, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऐप्पल कथित तौर पर अगले महीने एक मैक केंद्रित कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान टेक दिग्गज एक तेज एम1एक्स ऐप्पल सिलिकॉन चिप और एक अपडेटेड डिजाइन के साथ बिल्कुल नया मैकबुक प्रो लॉन्च कर सकता है। मेकरियूमर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मार्क गुरमन ने कहा कि अपने पावर ऑन न्यूजलेटर के लैटेस्ट संस्करण में ऐप्पल जल्द ही एम1एक्स संचालित मैकबुक प्रो की घोषणा कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक एम1एक्स को दो अलग-अलग वैरिएंट में विकसित किया गया है। चिप के दोनों संस्करणों में आठ उच्च-प्रदर्शन कोर और दो उच्च दक्षता वाले कोर के साथ 10-कोर डिजाइन है। उद्योग के सूत्रों के अनुसार, मैकबुक प्रो मॉडल से संबंधित ऐप्पल असेंबली पार्टनर्स को एलईडी और संबंधित घटकों के लिए शिपमेंट अपेक्षित समय पर करना है। अपने आगामी मैकबुक लाइनअप में ऐप्पल द्वारा मिनी-एलईडी पैनल का उपयोग आपूर्तिकर्ता निवेश को उत्प्रेरित करेगा और पूरे उद्योग को डिस्प्ले तकनीक को अपनाने की ओर धकेल देगा। विश्लेषक मिंग-ची कू का मानना है कि ऐप्पल पहले से ही सक्रिय रूप से प्रमुख मिनी एलईडी घटकों के दूसरे आपूर्तिकर्ताओं की तलाश कर रहा है। अगर इसके मिनी-एलईडी नोटबुक को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो अन्य नोटबुक निर्माताओं और उनके आपूर्तिकर्ताओं को अनिवार्य रूप से प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ऐप्पल मैकबुक एयर का एक पतला और हल्का संस्करण भी विकसित कर रहा है जिसमें मौजूदा मॉडल की तुलना में पतले बेजेल्स होंगे। अफवाहें बताती हैं कि इसमें 13 इंच का मिनी-एलईडी डिस्प्ले होगा, जो मौजूदा मैकबुक एयर के डिस्प्ले का अपग्रेड होगा। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

खुशखबरी! 49 हजार रुपये सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, Apple की 50वीं सालगिरह सेल में मिल रहा शानदार ऑफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टेक दिग्गज Apple ने अपनी 50वीं सालगिरह के मौके पर ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन...
spot_img

Latest Stories

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵