back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Apple Event 2025: iPhone 17 Series की आज होगी बड़ी लॉन्चिंग, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव इवेंट

नए iPhone 17 सीरीज का इंतजार आज खत्म होने वाला है। एप्पल 9 सितंबर को अपनी नई iPhone 17 सीरीज आधिकारिक रूप से लॉन्च करेगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । iPhone 17 सीरीज आज मार्केट में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। Apple का वार्षिक मेगा इवेंट “Awe Dropping” आज 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में कंपनी iPhone 17 के साथ-साथ नई Apple Watches और कई अन्य प्रॉडक्ट्स पेश करने वाली है।

एप्पल अपने इस इवेंट में नई iPhone 17 सीरीज के साथ-साथ Apple Watch और Watch Ultra की नई जेनरेशन भी पेश करेगा। iPhone प्रेमियों को लंबे समय से नई सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। याद रहे, पिछले साल भी कंपनी ने 9 सितंबर को iPhone 16 सीरीज को भारत समेत ग्लोबली लॉन्च किया था।

नई iPhone 17 सीरीज में कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। खासतौर पर प्रो मॉडल में पांच साल बाद डिजाइन में बदलाव होने की संभावना है, जिससे यह पिछले वर्ज़न से अलग और और भी ज्यादा आकर्षक और प्रीमियम दिखेगा।

कब और कहां देंखें लाइव इवेंट?

एप्पल का “Awe Dropping Event” आज, 9 सितंबर की रात 10:30 बजे शुरू हो रहा है। इस शानदार इवेंट में iPhone 17 सीरीज के साथ-साथ नई Apple Watch और Watch Ultra भी पेश की जाएंगी, वहीं iOS 26 का रोलआउट भी किया जाएगा। फैन्स इसे कंपनी की टेक्नोलॉजी की नई क्रांति का लाइव अनुभव कर सकेंगे, जो आधिकारिक वेबसाइट, सोशल मीडिया और Apple के यूट्यूब चैनल पर सीधे देखी जा सकेगी।

चार नए iPhone 17 के मॉडल पेश 

एप्पल इस बार भी चार नए iPhone 17 मॉडल पेश करेगी, लेकिन पिछले साल के Plus मॉडल की जगह iPhone 17 Air पेश किया जाएगा, जो कंपनी का अब तक का सबसे पतला iPhone होगा। iPhone 17 और iPhone 17 Air के अलावा iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी लॉन्च होंगे। iPhone 17 का डिजाइन iPhone 16 जैसा ही रहेगा, जबकि iPhone 17 Pro, Pro Max और iPhone 17 Air एक जैसे डिज़ाइन के साथ आ सकते हैं।

इतनी हो सकती है शुरुआती कीमत?

iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल की कीमतें हाल ही में लीक हो गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नई सीरीज को पिछले साल की तुलना में लगभग 50 डॉलर यानी करीब 4,000 रुपये महंगे में लॉन्च किया जा सकता है। शुरुआती कीमतें इस प्रकार हो सकती हैं जैसे- iPhone 17- ₹84,900, iPhone 17 Air- ₹1,09,900, iPhone 17 Pro- ₹1,24,900 और iPhone 17 Pro Max- ₹1,64,900।

इस बार क्‍या पेश होगा नया?

iPhone 17 सीरीज में डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरे में बड़े अपग्रेड की उम्मीद है। सभी नए मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट वाले OLED डिस्प्ले के साथ आएंगे। इसके अलावा, iPhone 17 सीरीज में बैटरी क्षमता भी बढ़ाई जा सकती है। खासकर Pro मॉडल में 5100mAh तक की बैटरी दी जा सकती है, जो अब तक लॉन्च हुए किसी भी iPhone मॉडल से बड़ी होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...