सैन फ्रांसिस्को, 25 मई (आईएएनएस)। ऑडियो सुधार पर ध्यान केंद्रित करते हुए, एप्पल अपना नवीनतम आईओएस 14.6 अपडेट जारी कर रहा है, जो एप्पल म्यूजिक सब्सक्राइबर्स को दोषरहित ऑडियो या डॉल्बी एटमॉस की सुविधा प्रदान करेगा। नया अपडेट आईओएस 14.6 एप्पल पॉडकास्ट्स सब्सक्रिप्शन के लिए भी ग्राउंडवर्क तैयार करता है। द वर्ज ने सोमवार को अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि पॉडकास्ट उपयोगकर्ता अब विज्ञापन-मुक्त और बोनस सामग्री के साथ-साथ शुरूआती पहुंच (अर्ली एक्सेस) जैसे एक्सट्रा पर्क्स के लिए ऐप में सामग्री की सदस्यता ले सकते हैं। एप्पल सभी एपिसोड को प्लेयड (चलाए गए) के रूप में चिह्न्ति करने, पुराने एपिसोड को पुनप्र्राप्त करने और डाउनलोड को हटाने की क्षमता के साथ पॉडकास्ट ऐप में भी सुधार कर रहा है। आईओएस 14.6 में जीवन की गुणवत्ता (क्वालिटी ऑफ लाइफ) में कई अन्य सुधार शामिल हैं। यदि आप एक एयरटैग के मालिक हैं, तो आईओएस 14.6 में आइटम ट्रैकर के गुम होने की स्थिति में संपर्क विधि के रूप में एक ईमेल पता जोड़ने का विकल्प शामिल है। एप्पल कार्ड फैमिली शेयरिंग भी है, खरीदारी के लिए एप्पल कार्ड साझा करने के लिए अधिकतम पांच लोगों के समर्थन के साथ यह सुविधा दी गई है। कंपनी ने एप्पल वॉच के साथ एक आईफोन को सही तरीके से अनलॉक नहीं करने, ब्लैंक लाइन्स की मौजूदगी में रिमाइंडर्स के साथ समस्या, सेटिंग्स में कॉल ब्लॉकिंग एक्सटेंशन नहीं दिखना, स्टार्टअप के दौरान आईफोन के प्रदर्शन में कमी और कॉल के दौरान ब्लूटूथ की दिक्कतों का भी निवारण किया है। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस





