back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

म्यूचुअल फंड्स को पैसिवली ईएलएसएस लॉन्च करने की अनुमति देना एक स्वागत योग्य कदम: मोतीलाल ओसवाल एएमसी

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। म्यूचुअल फंड्स को पैसिवली मैनेज्ड इक्विटी-लिंक्ड सेविंग्स स्कीम्स (ईएलएसएस) शुरू करने की अनुमति देना पैसिव फंड्स के समग्र विकास की दिशा में एक स्वागत योग्य कदम है। मोतीलाल ओसवाल एएमसी में पैसिव फंड के शोध प्रमुख महावीर कासवा ने यह बात कही। दरअसल भारतीय पूंजी बाजार नियामक सेबी ने म्यूचुअल फंड्स को पैसिवली मैनेज्ड फंड्स (निष्क्रिय रुप से प्रबंधित इक्विटी -लिंक्ड बचत योजनाएं) भी लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है। सेबी ने सोमवार को म्यूचुअल फंडों को पैसिवली (निष्क्रिय) तरीके से प्रबंधित ईएलएसएस शुरू करने की अनुमति दी, हालांकि यह अनुमति एक चेतावनी के साथ दी गई है। सेबी ने ये निर्देश दिया है कि म्यूचुअल फंडों में या तो सक्रिय रूप से प्रबंधित ईएलएसएस स्कीम्स होंगी या निष्क्रिय रूप से प्रबंधित ईएलएसएस स्कीम्स होंगी। दोनों स्कीम्स एक साथ नहीं हो सकती हैं। कासवा ने एक नोट में कहा, हालांकि हम अभी भी सकरुलर के निहितार्थ का मूल्यांकन कर रहे हैं। हमारा मानना है कि सेबी द्वारा सकरुलर ऑन डेवलपमेंट ऑफ पैसिव फंड्स पैसिव फंड्स के समग्र विकास के लिए एक बड़ा स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि डेट ईटीएफ या इंडेक्स फंड के मानदंड निश्चित रूप से डेट पैसिव फंड उत्पाद की पेशकश को व्यापक बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा, बाजार बनाने के संबंध में उठाए गए कदमों की संख्या, स्टॉक एक्सचेंज पर आईएनएवी, या ट्रैकिंग त्रुटि और ट्रैकिंग अंतर का खुलासा निवेशकों को निष्क्रिय फंड मैनेजर का सही विकल्प बनाने के लिए तैयार करेगा। सेबी ने कहा कि निष्क्रिय ईएलएसएस योजना उनके बाजार पूंजीकरण के मामले में शीर्ष 250 कंपनियों के इक्विटी शेयरों वाले सूचकांकों में से एक पर आधारित होनी चाहिए। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle ने बड़े स्तर पर छंटनी (Oracle Layoff) करते हुए दुनिया भर में करीब 30 हजार...
spot_img

Latest Stories

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵