नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के हस्तक्षेप के बाद एयरटेल और जियो ने अपने वॉयस और SMS-ओनली रिचार्ज प्लान की कीमतों में कटौती की है। इससे उन उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी जो केवल कॉलिंग और मैसेजिंग सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं।
जियो के नए वॉइस-ओनली प्लान
ट्राई के निर्देश के बाद जियो ने एक नया वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने मौजूदा प्लान की कीमत भी घटाई है। जियो का 1748 रुपये वाला प्लान जारी किया है, पहले यह प्लान 1958 रुपये में उपलब्ध था, जिसमें 365 दिनों की वैधता दी जा रही थी। अब इसे 1748 रुपये में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें 336 दिनों की वैधता दी जाएगी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS शामिल हैं। जियो ने अपने इस प्लान की कीमत 458 रुपये से घटाकर 448 रुपये कर दी है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 SMS मिलते रहेंगे। प्लान के लाभों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Airtel ने भी कम की कीमतें
बता दें कि एयरटेल ने वॉयस और एसएमएस-ओनली रिचार्ज प्लान की कीमतों में भी कुछ बदलाव किए हैं। उन्होंने हाल ही में 84-दिन की योजना शुरू की है। जिसकी कीमत पहले 499 रुपये थी, लेकिन अब इसकी कीमत 30 रुपये कम करके 469 रुपये कर दी गई है। वही इसके अलावा, एयरटेल ने अपने 365-दिन की योजना में भी बदलाव किया है। जिसकी मूल कीमत 1959 रुपये थी और अब यह 1,849 रुपये में उपलब्ध है, जिससे यह 110 रुपये सस्ती हो गई है।
ग्राहकों को मिलेगा फायदा
नए और सस्ते वॉयस-ओनली प्लान उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित होंगे जो सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग सेवाओं का उपयोग करते हैं और डेटा की आवश्यकता नहीं महसूस करते। पहले उन्हें बंडल प्लान लेने के लिए मजबूर किया जाता था, लेकिन अब वे अपनी जरूरत के हिसाब से किफायती प्लान चुन सकते हैं। एयरटेल और जियो द्वारा वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान की कीमतों में कटौती का यह कदम ग्राहकों के लिए राहत भरा है। इससे न केवल उपयोगकर्ताओं को किफायती विकल्प मिलेंगे, बल्कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान का चयन भी कर सकेंगे।





