back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अडानी पोट्स के कोराबार में आई गिरावट, 12.94% घटा मुनाफा

मंगलवार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका मुनाफा सालाना आधार पर 12.94 फीसदी घटकर 1,336.51 करोड़ रुपये रहा है।

नई दिल्ली, एजेंसी। निजी क्षेत्र की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन ने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिंसबर में एपीएसईजेड का मुनाफा 12.94 फीसदी घटकर 1,336.51 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 1,535.28 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

तीसरी तिमाही में मुनाफा 12.94 फीसदी घटकर 1,336.51 करोड़ रुपये रहा

शेयर बाजारों को मंगलवार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका मुनाफा सालाना आधार पर 12.94 फीसदी घटकर 1,336.51 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी को इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,535.28 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की एकीकृत कुल आय बढ़कर 5,051.17 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,713.37 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 3,507.18 करोड़ रुपये हो गया

एपीएसईजेड की ओर से जारी बयान के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 3,507.18 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,924.30 करोड़ रुपये रहा था।

हिंडनबर्ग की जारी एक रिपोर्ट के बाद अडाणी समूह के शयरों में आई भारी गिरावट

एपीएसईजेड देश की सबसे बड़ी एकीकृत लॉजिस्टिक्स और अडाणी समूह की कंपनी है। हिंडनबर्ग की जारी एक रिपोर्ट के बाद समूह की इस कंपनी के शेयरों में पिछले हफ्ते भारी गिरावट आई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...