नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और सैन्य टकराव के बीच भारतीय व्यापारियों ने भी पाकिस्तान और उसके समर्थक में खड़े देश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोनों देशों में तनाव के दौरान अजरबैजान और तुर्की भारत के खिलाफ थे वह देश पाकिस्तान को सपोर्ट कर रहे थे। ऐसे में अब भारतीय व्यापारी और भारतीय कारोबारियों और भारतीय कंपनियों का तुर्की का बॉयकॉट कर रहे हैं।
भारतीय कारोबारियों और भारतीय कंपनियों तुर्की के साथ किसी भी प्रकार का व्यापार या संबंध बनाए नहीं रखना चाहते। इस व्यापारियेां के बॉयकॉट में अब भारतीय कंपनी अदानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स भी इस बायकॉट में हिस्सा ले रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अदानी कंपनी ने मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए तुर्की की कंपनी सेलेबी के साथ ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौते को रद्द करना चाहती है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि ने सेलेबी को निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी ग्राउंड हैंडलिंग सुविधाओं को तुरंत कंपनी को सौंपने का निर्देश दिया गया है।
केंद्र सरकार ने सुरक्षा मंजूरी रद्द की
रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा तुर्की विमानन कंपनी (Turkish Aviation Company) की सुरक्षा मंजूरी कैंसिल करने के बाद इन रियायत समझौतों को भी रद्द करने का निर्णय लिया गया है। अदानी एयरपोर्ट होल्डिंग मुंबई और अहमदाबाद हवाई अड्डों के साथ-साथ मैंगलोर, गुवाहाटी, जयपुर, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट का स्वामित्व और संचालन करती है।
केंद्र के फैसले के बाद बड़ा कदम
अडानी कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी कैंसिल करने के निर्णय के बाद, हमारी कंपनी ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सेलेबी के साथ ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौतों को रद्द कर दिया गया है।
मौजूदा कर्मचारियों को किया जाएगा शिफ्ट
अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के प्रवक्ता ने कहा, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में सेलेबी के सभी मौजूदा कर्मचारियों को उनकी मौजूदा शर्तों और रोजगार के आधार पर नई ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। हमारे हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग संचालन प्रभावित नहीं रहेगा। हम सेवा और राष्ट्रीय हित के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।






