back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोबाईल पर एक फोटो आएगी और आपको कंगाल कर देगी, बचकर रहें ठगी के इस नए तरीके से

साइबर क्राइम के मामलों में हर रोज़ नई तकनीक सामने आ रही है। अब सिर्फ कॉल या लिंक के माध्यम से नहीं, बल्कि एक साधारण सी फोटो भी आपके बैंक खाते को खाली कर सकती है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । लोग दिन-रात मेहनत करके जो पैसे कमाते हैं, उससे वे अपनी रोज़मर्रा की जरूरतें पूरी करते हैं और कुछ हिस्सा भविष्य के लिए बचत में भी लगाते हैं। आजकल लोग अपनी बचत और जरूरतों का पैसा बैंकों में सुरक्षित रखते हैं, लेकिन अब यही पैसा साइबर अपराधियों के निशाने पर है। ठगी करने वाले अपराधी लगातार नए तरीके ढूंढ़ते रहते हैं। 

अपराधी पहले लोगों को फर्जी लिंक या मैसेज भेजकर ठगते थे, लेकिन अब एक नया और खतरनाक तरीका सामने आया है। अब साइबर ठग केवल एक फोटो भेजकर आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं। तो आखिर ये नई ठगी कैसे काम करती है और इससे कैसे बचा जा सकता है? आइए, इस खतरनाक फ्रॉड को विस्तार से समझते हैं और जानें इससे बचाव के उपाय।

क्या है यह नया साइबर फ्रॉड ? 

अब साइबर ठग सिर्फ एक मैसेज या फर्जी लिंक नहीं, बल्कि एक फोटो के जरिए आपकी निजी जानकारी और बैंक खाते तक पहुंच बना सकते हैं। दरअसल, ये अपराधी किसी अनजान नंबर से आपको व्हाट्सएप पर एक साधारण-सी तस्वीर भेजते हैं, जो देखने में आम लगती है। लोग अक्सर बिना सोचे-समझे ऐसी तस्वीरों पर क्लिक कर देते हैं, लेकिन यहीं से शुरू होता है खतरा। इस फोटो में एक खतरनाक मैलवेयर (वायरस जैसा सॉफ्टवेयर) छिपा होता है। जैसे ही आप फोटो पर क्लिक करते हैं, यह मैलवेयर आपके मोबाइल में इंस्टॉल हो जाता है और फोन का पूरा कंट्रोल ठगों के हाथ में चला जाता है।

कैसे बचें इस फोटो फ्रॉड से ? अपनाएं ये तरीके

अनजान नंबर से आई किसी भी फोटो पर क्लिक न करें

अगर आपको किसी अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर कोई फोटो या मैसेज आता है, तो उसे बिल्कुल न खोलें। ऐसे मैसेज को बिना क्लिक किए ही तुरंत रिपोर्ट करें और ब्लॉक कर दें। यही सबसे पहला और ज़रूरी कदम है इस फ्रॉड से बचाव का।

अनऑफिशियल ऐप्स (APK फाइल्स) से दूर रहें

कोशिश करें कि आप अपने फोन में केवल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ही ऐप्स इंस्टॉल करें। जो ऐप्स आपको वेबसाइट या मैसेज के जरिए APK फॉर्मेट में इंस्टॉल करने को कहते हैं, वे बेहद खतरनाक हो सकते हैं। इनसे आपका डिवाइस हैक हो सकता है और आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मनोज तिवारी के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, BJP सांसद ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद और मशहूर भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵