back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

म्यूचुअल फंड में शानदार रिटर्न के लिए ये है 5 बेहतरीन स्कीमें, उम्मीद से ज्यादा दे देंगी रिटर्न

अगर आप शेयर बाजार की तेजी-गिरावट से बचना चाहते हैं तो म्यूचुअल फंड में शानदार रिटर्न के लिए ये है 5 बेहतरीन स्कीमें हैं जो बना सकती हैं आपको करोड़पति।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगर आप शेयर बाजार की तेजी-गिरावट से बचना चाहते हैं और एक ऐसा निवेश विकल्प ढूंढ़ रहे हैं जो स्मार्ट के साथ-साथ स्थिर भी हो, तो म्यूचुअल फंड्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। लेकिन असली चुनौती होती है सही फंड का चुनाव करना। खासकर नए निवेशकों के लिए यह फैसला आसान नहीं होता।हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीमें, जो अपने-अपने कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

टॉप कैटेगरीज में किसने मारी बाजी?

हमने म्यूचुअल फंड की 5 प्रमुख श्रेणियों को चुना है Flexi Cap, ELSS Tax Saver, Mid Cap, Sectoral Fund और Small Cap। । हर स्कीम को उसके पिछले 5 साल के रिटर्न के आधार पर परखा गया है।

1. Quant Flexi Cap Fund

Flexi Cap कैटेगरी में Quant का दबदबा कायम है। इस स्कीम ने बीते पांच वर्षों में 35.56% का रिटर्न दिया है। अगर आपने हर महीने 10,000 रुपये की SIP की होती (कुल 6 लाख रुपये), तो आज आपकी रकम बढ़कर 10,70,024 रुपये हो गई होती। यानी लगभग 4.7 लाख रुपये का फायदा वो भी बाजार की अनिश्चितता से दूर रहकर आपको मिल चुका होता।

2. Quant ELSS Tax Saver Fund

ELSS टैक्स सेविंग कैटेगरी में भी Quant टॉप पर रहा है। इस स्कीम ने 5 सालों में 35.81% का रिटर्न दिया है। यदि आपने इसमें 10,000 रुपये की मंथली SIP से कुल 6 लाख रुपये निवेश किया होता, तो आपकी राशि आज 10,30,647 रुपये हो जाती। यानी टैक्स बचत के साथ शानदार ग्रोथ का डबल फायदा।

3. Motilal Oswal Mid Cap Fund

Quant की बादशाही को चुनौती देने वाला एकमात्र फंड है Motilal Oswal Mid Cap Fund, जिसने बीते 5 साल में 37.17% रिटर्न दिया। 10,000 रुपये की SIP से कुल 6 लाख रुपये निवेश करने पर आपकी रकम बढ़कर 12,90,735 रुपये हो गई होती। मतलब निवेश दोगुना से भी ज्यादा।

4. Quant Infrastructure Fund

अगर आप सेक्टर आधारित फंड में रुचि रखते हैं, तो यह स्कीम आपके लिए आदर्श है। Quant Infrastructure Fund ने बीते पांच वर्षों में 41.49% का रिटर्न दिया है। 6 लाख रुपये की SIP अब बढ़कर 11,63,810 रुपये हो चुकी होती।

5. Quant Small Cap Fund

अब बात उस स्कीम की जिसने बाकी सबको पछाड़ दिया है। उसे Quant Small Cap Fund कहते है। इसने 5 सालों में 48.26% का शानदार रिटर्न दिया है। यदि आपने 10,000 रुपये की मंथली SIP से 6 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आपकी पूंजी बढ़कर 12,61,047 रुपये हो जाती, यानी करीब 6.6 लाख रुपये का सीधा फायदा।

हर श्रेणी में Quant की बादशाहत

इन 5 टॉप स्कीम्स में से 4 स्कीमें सिर्फ Quant Mutual Fund की हैं। यह साफ संकेत है कि अगर आप एक मजबूत, प्रदर्शन करने वाला फंड हाउस खोज रहे हैं, तो Quant Mutual Fund आपके पोर्टफोलियो में जरूर होना चाहिए।

डिस्क्लेमर : यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है। निवेश से जुड़ा हर निर्णय बाजार जोखिमों के अधीन होता है। निवेश करने से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से राय लेना जरूरी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिजनेस शुरू करना है लेकिन नहीं हैं पैसे? अभी डीलरशिप बिजनेस की करें शुरुआत और लाखो कमाएं

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क- डीलरशिप बिजनेस का सीधा अर्थ है मैन्युफैक्चर और ग्राहक के बीच की कड़ी बनना। यह बिजनेस इसलिए भी प्रचलन में...
spot_img

Latest Stories

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...