back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घर नहीं सिर्फ बालकनी का किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश, मकान मालिक ने गिनाई खूबियां

एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी के होश उड़ रहे हैं। वायरल होने वाले पोस्ट में घर नहीं सिर्फ बालकनी का किराया 81 हजार है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कई घर ऐसे होते हैं जो बेहद खूबसूरत होते हैं, जहां से बाहर का नजारा भी खूबसूरत लगता है। घर की बालकनी से बाहर का दिखने वाला नजारा मन को सुकून और शांति देता है। बता दें कि, एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें घर की बालकनी का किराया लोगों के होश उड़ा रहा है। वायरल पोस्ट के मुताबिक, बालकनी का किराया 81 हजार रुपए है। हालांकि, मकान मालिक भी इस बालकनी की खूबियां गिनाते हुए नहीं थक रहा।

https://twitter.com/TheeAmerican76/status/1809290514124124286

मकान मालिक ने की तारीफ


घर की खूबसूरती मनमोहक होती है आप इस बालकनी को देखेंगे जो चारों तरफ से शीशे से घिरी हुई है। बता दें कि, यह मामला सिडनी का है जहां पर घर की बालकनी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बालकनी को मकान मालिक द्वारा खास बताया जा रहा है। बालकनी को धूप वाला कमरा कहा गया है, जिसमें एक शख्स आराम से रह सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इस पोस्ट में एक खूबसूरत बालकनी नजर आ रही है, जिसमें बेड लगा हुआ है। इस खूबसूरत बालकनी में आइना, ब्लाइंड्स और कार्पेट भी बिछा हुआ है।

क्या है बालकनी की खासियत ?


मकान मालिक ने इस बालकनी को किराए पर लगाने के लिए एक विज्ञापन में इसका किराया 969 डॉलर यानी 81 हजार बताया है। मकान मालिक ने तारीफ करते हुए कहा, “सनी रूम के साथ एक शख्स के लिए परफेक्ट है।” वैसे तो इस बालकनी की खूबसूरती देखने से ही पता चलती है, लेकिन इसका किराया होश उड़ा रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं


सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट को देखने के बाद अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये क्रेजी है मैं सिर्फ शुभकामनाएं ही दे सकता हूं।’ दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘व्यू तो शानदार है।’ तीसरे यूज़र ने लिखा, ‘किराया काफी महंगा है।’ सिडनी एक ऐसी जगह है जहां पर रहना काफी महंगा है।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-  https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Legal Rights: इन कानूनी प्रावधानों का रखें ख्याल, कभी नहीं होगा मकान मालिक और किरायेदार के बीच विवाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में नौकरी या पढ़ाई के लिए लोग बड़े शहरों की ओर रुख करते हैं, जहां उन्हें अक्सर किराए...
spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵