नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपके घर में इस समय कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है तब आपको वास्तु शास्त्र के कुछ उपाय को अपनाना चाहिए। इससे आपके घर परिवार में शांति बनी रहती है और बरकत भी तेजी से होती है इसलिए आपको नीचे दिए गए इन सभी नियमों को अच्छे से समझ लेना चाहिए और इस पर अमल करना चाहिए ताकि सब कुछ ठीक रहे।
जरूर करें इन वास्तु शास्त्र का उपाय
वास्तु शास्त्र में साफ सफाई के बारे में काफी कुछ बताया गया है अगर घर गंदा होता है तो वास्तु दोष लग जाता है जो आपका पीछा कभी नहीं छोड़ता है और घर में कंगाली जैसी स्थिति पैदा कर देता है। वास्तु शास्त्र में बताया जाता है कि, सुख समृद्धि अथवा तरक्की पाने के लिए आपको अपने घर की शुद्धता बनाए रखनी चाहिए। इसके लिए आपके घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए साथ ही घर में मौजूद मंदिर की पूजा अर्चना करते रहना चाहिए ताकि देवी देवता आप पर प्रसन्न हो सके और आपके घर में हमेशा तरक्की हो सुख समृद्धि आए और कभी भी आर्थिक तंगी जैसी समस्या ना उत्पन्न हो।
वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि रात के समय आपको परफ्यूम लगाकर कहीं बाहर नहीं जाना चाहिए इससे नकारात्मकता आप पर हावी हो जाती है लेकिन रात में सोने से पहले आपको अपने घर पर परफ्यूम या स्प्रे अथवा चंदन का छिड़काव करना चाहिए या काफी अच्छा होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में धन-धान्य बढ़ता है और सुखों में वृद्धि होती है। इसलिए आपको इन बात तो का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि आपके घर के मंदिर में बांसुरी और मोर का पंख जरूर रखना चाहिए। घर में बांसुरी रखने से कृष्ण भगवान की कृपा बनी रहती है अगर आपके घर में नकारात्मकता और आर्थिक तंगी जैसी समस्या आ रही है तब आपको बांसुरी और मोर का पंख लाकर मंदिर पर रखना चाहिए। इस प्रकार चीजों को करने से आपके घर में सुख समृद्धि अथवा बरकत बनी रहती है चारों तरफ से देवी देवताओं की कृपा आप पर बनी रहती है और आपका कल्याण होता है।
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।




