Asia Cup 2023: कोहली को शुबमन ने छोड़ा पीछा, साल के सबसे बड़े शतकवीर बने

Kohli vs Shubaman: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में सुपर-4 के आखिरी मैच में टीम इंडिया को बांग्लादेश से करारी हार मिली। मैच में अन्य बल्लेबाज कमाल नहीं कर पाए, लेकिन शुबमन गिल ने शानदार शतक लगाया।
शुबमन गिल और कोहली।
शुबमन गिल और कोहली।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में सुपर-4 के आखिरी मैच में टीम इंडिया को बांग्लादेश से करारी हार मिली। इस मैच में अन्य भारतीय बल्लेबाज कमाल नहीं कर पाए, लेकिन शुबमन गिल ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

कोहली को पछाड़ा

टीम इंडिया के उभरते खिलाड़ी शुबमन गिल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नए कीर्तिमान हासिल कर रहे हैं। यह साल उनके कॅरियर का सबसे शानदार साल है। 2023 में वह लगातार कमाल कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ इस साल का छठा शतक लगाया। इसके साथ ही शुबमन इस साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक शतक मारने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस लिस्ट में कोहली को पीछे छोड़ा है। कोहली के 5 अंतर्राष्ट्रीय सेंचुरी हैं। गिल ने वनडे में 5 शतक और टेस्ट में एक सेंचुरी जड़ी है।

इस साल के सबसे बड़े शतकवीर

1. शुभमन गिल – 6

2. विराट कोहली- 5

3. टेम्बा बावूमा – 4

4. डेवोन कॉन्वे – 4

5. डेरिल मिचेल – 4

गिल की पारी कैसी रही

बांग्लादेश के खिलाफ शुबमन गिल ने 133 गेंदों पर शानदार 122 रन बनाए। इन्होंने इसमें 8 चौके और 5 छक्के लगाए। एक ओर से विकेट गिर रहे थे, दूसरे छोर पर गिल मोर्चा संभाले रहे। उन्हें मैच के दौरान स्पिनर्स ने परेशान भी किया, लेकिन वह लंबी पारी खेल गए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in